न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या हुईं 48 साल की, पद्मिनी के जन्मदिन पर इस गाने का मोशन पोस्टर रिलीज, ईशान भी है बर्थडे बॉय

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज सोमवार (1 नवंबर) को 48 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 8:38:56

ऐश्वर्या हुईं 48 साल की, पद्मिनी के जन्मदिन पर इस गाने का मोशन पोस्टर रिलीज, ईशान भी है बर्थडे बॉय

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज सोमवार को 48 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती के साथ दमदार अदाकारी के चलते फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है। ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार विश कर रहे हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या पढ़ाई में भी काफी अच्छी रहीं। ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। ऐश्वर्या की मातृ भाषा तुलु है। ऐश्वर्या ने शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में ही की बाद में उनका परिवार मुंबई आकर रहने लगा। ऐश्वर्या जब 9वीं में थीं तब उन्हें मॉडलिंग प्रोजेक्ट मिला।

ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में ऐश्वर्या की पहली फिल्म बॉबी देओल के साथ वाली और प्यार हो गया थी। ऐश्वर्या इसके बाद हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बते, अंग्रेजी फिल्म ब्राइड एंड प्रीज्यूडिस, धूम 2, उमराव जान सहित कई फिल्मों में काम किया। ऐश्वर्या की शादी साल 2007 में अभिषेक बच्चन के साथ हुई। दोनों की एक बेटी आराध्या है। ऐश्वर्या को साल 2000 और 2003 में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

Aishwarya Rai Bachchan,padmini kolhapure,ishaan khatter,abhishek bachchan,bollywood news in hindi

56 साल की हुईं मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे भी सोमवार (1 नवंबर) को अपना 56वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर सारेगामा और धमाका रिकॉर्ड्स ने राज कपूर की सुपरहिट फिल्म प्रेम रोग के गाने ये गलियां ये चौबारा... का मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इसे धमाका रिकॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर की शुरुआत में एक छोटी बच्ची पद्मिनी के हाथ से निकलकर दौडने की कोशिश कर रही हैं। उसके बाद एक नवविवाहित दुल्हन एक युवा लड़की के साथ पद्मिनी की सुंदर कल्पना को दर्शाया गया है, जिसको देखकर लगता है कि क्या ये नया गाना मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित है।

इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, पद्मिनीजी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर हम अपने अगले बड़े धमाका की घोषणा करते हैं। 80 के दशक की प्रसिद्ध जोड़ी राज कपूर और पद्मिनीजी के अत्यधिक प्रशंसित प्रेम रोम से उनका ये गलियां ये चौबारा जितना सुंदर एक प्रतिष्ठित गीत है। साथ ही फैंस से मोशन पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने का भी आग्रह किया गया है। पद्मिनी ने इस प्रसिद्ध ट्रैक को अपनी आवाज दी है। आपको बता दें कि साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम रोग के इस गाने को दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने गाया था। पद्मिनी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मौसी हैं।

Aishwarya Rai Bachchan,padmini kolhapure,ishaan khatter,abhishek bachchan,bollywood news in hindi

ईशान ने भाई शाहिद कपूर की इस फिल्म से किया था डेब्यू

एक्टर ईशान खट्टर का आज सोमवार (1 नवंबर) को 26वां जन्मदिन है। ईशान जाने-माने एक्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई और एक्टर राजेश खट्टर व एक्ट्रेस नीलिमा अजीम के बेटे हैं। ईशान का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से पूरी की है। ईशान ने साल 2005 में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। ईशान ने शाहिद की फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी में बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद ईशान फिल्म धड़क में हीरो के रूप में नजर आए। इसमें ईशान के साथ जाह्नवी कपूर थीं। ईशान का नाम एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जुड़ा है। दोनों ने फिल्म खाली पीली में साथ काम किया था। ईशान नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म अ सूटेबल बॉय में 48 साल की तब्बू संग रोमांस करते नजर आए थे। ईशान की उनकी मां ने बतौर सिंगल मदर परवरिश की है। दरअसल नीलिमा और राजेश शादी के 11 साल बाद ही अलग हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर