न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या ने परिवार के साथ यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे, एक्ट्रेस ईशा बनी जुड़वा बेटों की मां, इस एक्टर की हुई शादी

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोमवार को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन को ऐश्वर्या ने परिवार के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 4:28:18

ऐश्वर्या ने परिवार के साथ यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे, एक्ट्रेस ईशा बनी जुड़वा बेटों की मां, इस एक्टर की हुई शादी

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोमवार को अपना 48वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन को ऐश्वर्या ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। ऐश्वर्या ने बर्थडे पार्टी की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें ऐश्वर्या के साथ आराध्या और अभिषेक भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि फोटो में आराध्या भी ऐश्वर्या की तरह मैचिंग फ्लोरल टियारा पहनी दिख रही हैं जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा-‘हमेशा और इससे आगे भी प्यार।’ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग इसे पसंद कर चुके हैं। ऐश्वर्या को अभिषेक ने स्पेशल स्टाइल में विश किया।

अभिषेक ने पत्नी की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'हैपी बर्थडे वाइफ, तुम्हारे वजूद के लिए थैंक यू। तुम हमें सम्पूर्ण होने का एहसास कराती हो। हम सभी तुम्हें बेहद प्यार करते हैं।’ ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं। उनकी बेटी आराध्या 18 नवंबर को 10 साल की हो जाएंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या 'पोंनियिन सेल्वन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे पहले ऐश्वर्या 2018 में आई फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आई थीं।

कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा के घर गूंजी किलकारियां

कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा मां बन गई हैं। ईशा ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। ईशा के पति वासदेव सिंह जसरोटिया के होमटाउन जम्मू में 29 अक्टूबर को बच्चों का जन्म हुआ। ईशा ने बताया कि मैं हमेशा से एक प्यारा और खुशहाल परिवार चाहती थी, जो मेरी मां की आखिरी इच्छा भी थी। मुझे यकीन है कि वे खुश होंगी और हमें स्वर्ग से आशीर्वाद दे रही होंगी। मेरे मन में दुनिया की सभी माताओं के लिए बहुत अधिक सम्मान है क्योंकि अब मुझे पता है कि यह दुनिया में सबसे चुनौतीपूर्ण और डिमांड वाला काम है। हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं।

मातृत्व वास्तव में एक बहुत प्यारा गिफ्ट है और एक विशेषाधिकार भी है, जिसे मैं अपने दिल के करीब रखना चाहूंगी। मेरे पति बेहद उत्साहित हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। वो मुझे कह रहे थे कि ये भगवान का तरीका है कि एक खरीदो और एक मुफ्त पाओ...। इसलिए हमें दोगुना मजा, खुशी और आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही मुझे एक लापरवाह से एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में बदलते देखकर वे शॉक्ड हैं। ईशा ने बेटों के नाम रेयान (रैन) और और जियान (जी) रखे हैं। आपको बता दें कि कुमकुम भाग्य सीरियल की अभिनेत्री पूजा बनर्जी भी जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Aishwarya Rai Bachchan,isha anand sharma,ayush agarwal,abhishek bachchan,bollywood news in hindi

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आयुष ने साक्षी के साथ की शादी

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम आयुष अग्रवाल ने 31 अक्टूबर को साक्षी कोहली संग शादी रचा ली। कपल ने कुछ फैमिली मैंबर्स और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर आयुष-साक्षी की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आयुष की शादी में उनके को-स्टार रोहन मेहरा और इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स पहुंचे। लुक की बात करें तो आयुष शेरवानी में काफी जंच रहे थे। साक्षी रेड लहंगे में बेहद प्यारी लग रही थीं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, चूड़ा, मांग टीका और नेकलेस साक्षी के लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

इन फोटो में कपल दोस्तों संग जमकर पोज दे रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ये हैं मोहब्बतें फेम शिरीन मिर्जा ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड हसन सरताज संग जयपुर में निकाह किया था। इस मौके पर दिव्यांका सहित कई टीवी कलाकार मौजूद थे। आजकल मनोरंजन जगत में कुछ और शादियों को लेकर भी सुगबुगाहट है। कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पत्रलेखा-राजकुमार राव और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन भी नवंबर-दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर