न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आराध्या को हमेशा साथ रखने के सवाल पर ऐश्वर्या बोलीं, पूर्व मिस वर्ल्ड ने इनके छुए पैर, वीडियो वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल अपनी बेटी आराध्या के साथ अबू धाबी में चल रहे IIFA अवार्ड्स 2024 में हिस्सा लेने के लिए गई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 12:34:58

2 News : आराध्या को हमेशा साथ रखने के सवाल पर ऐश्वर्या बोलीं, पूर्व मिस वर्ल्ड ने इनके छुए पैर, वीडियो वायरल

ऐश्वर्या राय बच्चन फिलहाल अपनी बेटी आराध्या के साथ अबू धाबी में चल रहे IIFA अवार्ड्स 2024 में हिस्सा लेने के लिए गई हुई हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। IIFA अवार्ड्स के दौरान जब ऐश्वर्या ग्रीन कार्पेट पर थीं, तो आराध्या को लेकर एक सवाल उनसे हुआ, तो उन्होंने तगड़ा जवाब देकर सभी का मुंह बंद कर दिया। दरअसल ऐश्वर्या हमेशा जहां देखो वहां आराध्या के साथ दिखाई देती हैं। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन साथ में हो या ना हो, लेकिन आराध्या हर इवेंट में होती हैं।

लोग यह बात लंबे समय से नोटिस कर रहे हैं। एक रिपोर्टर ने ऐश्वर्या से सवाल करते हुए कहा, “आराध्या हमेशा आपके साथ है। वह पहले से ही सर्वश्रेष्ठ से सीख रही है?” इस पर ऐश्वर्या ने उन्हें रोकते हुए हाथ हवा में उठाया और कहा, “वाह…वो मेरी बेटी है। वह हमेशा मेरे साथ रहेगी।” यह बात सुनकर बगल में खड़ीं आराध्या जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो वह अवार्ड के पहले दिन मनीष मल्होत्रा के ब्लैक कस्ट्यूम में नजर आईं, जिसमें गोल्डन कढ़ाई हो रखी थी। उन्होंने बालों को स्ट्रेट रखा था और बोल्ड रेड कलर की लिपस्टिक लगाई थी। दूसरी ओर आराध्या ने व्हाइट कलर का ब्लेजर कैरी किया था। आराध्या अपनी मम्मी के साथ कॉन्फिडेंस से कैमरे पर पोज देती नजर आईं।

'पोन्नियिन सेलवन : II' के डायरेक्टर मणिरत्नम को अवार्ड देने के बाद ऐश्वर्या ने छुए पैर

IIFA अवार्ड्स में ऐश्वर्या (50) ने मणिरत्नम (68) को फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन : II' के लिए बेस्ट डायरेक्टर (तमिल) का अवार्ड दिया और फिर उनके पैर छूए। ये खास पल एक वीडियो में रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में IIFA के मंच पर ऐश्वर्या को मणिरत्नम के पैर छूते देखा जा सकता है। ऐश्वर्या के संस्कार अपने 'गुरु' मणिरत्नम के लिए उनके सम्मान को दिखाते हैं, जिसने उनके फैंस का भी दिल छू लिया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या ने कहा कि मणिरत्नम मेरे गुरु हैं। शुरू से ही उनके साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ा सौभाग्य रहा है। 'पोन्नियिन सेलवन' में नंदिनी का किरदार निभाना और अपनी पूरी टीम के साथ इस फिल्म की सफलता का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास और गर्व की बात है। 'पोन्नियिन सेल्वन' ने कई पुरस्कार जीते। ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस (तमिल) का सम्मान मिला।

ऐश्वर्या ने कहा कि मेरे लिए हर कोई नॉमिनेटेड है और हर कोई विनर है। दर्शकों को मेरा काम पसंद आया, यही सबसे बड़ी जीत है। इसीलिए मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करती हूं, आपके प्यार और समर्थन के लिए। इसी फिल्म के एक्टर विक्रम को उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर (तमिल) का अवार्ड मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री