कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का उद्घाटन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मिलकर किया। इस बार के कैन्स फिल्म फेस्टिवल में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान दिया जाने वाला है। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहला लुक सामने आ चुका है।
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अपने पति और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes film festival) में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। ऐश्वर्या राय हर साल की तरह इस साल भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस के रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी फोटोज वायरल हो रही हैं और उसे ऐश्वर्या का इस साल का लुक बताया जा रहा है। दरअसल, वह एक शैंपू के ब्रैंड के प्रमोशन्स के दौरान स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने पिंक सूट पहना था।














