न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्कूल फंक्शन में अभिषेक-अमिताभ के साथ दिखीं ऐश्वर्या, आराध्या ने अबराम के साथ किया एक्ट

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की जोड़ी को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 11:26:34

2 News : स्कूल फंक्शन में अभिषेक-अमिताभ के साथ दिखीं ऐश्वर्या, आराध्या ने अबराम के साथ किया एक्ट

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की जोड़ी को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उनके बीच अनबन है। बात इतनी बढ़ गई कि कई बार तलाक तक की अफवाहें उड़ गईं। वैसे भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छोटी सी बात भी राई का पहाड़ बन जाती है, जिससे कुछ भी अनुमान लगा लिए जाते हैं। लगातार एक के बाद एक ऐसी घटना भी सामने आती गई जिससे लगने लगा कि ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दाल में काला है। हालांकि दोनों ने एक बार भी इस बारे में कुछ नहीं बोला। बीच-बीच में ऐसी चीजें होती रहती हैं, जिससे लगता है कि उनमें सब सही है।

अब एक बार फिर से कुछ ऐसे ही सकारात्मक संकेत मिले हैं, जो उनके फैंस को निश्चित तौर पर खुशी देंगे। कपल मुंबई में अपनी बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में एक साथ नजर आया। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि अभिषेक, ऐश्वर्या को लेकर काफी केयरिंग हैं। वे एक साथ ही धीरूभाई अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन के लिए एंट्री ले रहे हैं। उनकी बॉन्डिंग काफी मजबूत है। आराध्या के दादा अमिताभ बच्चन भी इस फंक्शन में मौजूद थे।

अमिताभ जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरते हैं और अंदर जाते हैं तो तीनों मुस्कुराते हुए साथ नजर आते हैं। ऐश्वर्या उनका हाथ थामकर उन्हें अंदर ले जाती हैं। इनके आउटफिट पर नजर डालें तो ऐश्वर्या इस दौरान ब्लैक कलर के सूट में दिखीं। उन्होंने सूट के साथ फ्लावर प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था। लुक को लाउड रेड लिप्स्टिक से कंप्लीट किया। अभिषेक ब्लैक हुडी और अमिताभ ग्रे कलर की जैकेट पहने नजर आए।

आराध्या बच्चन ने प्ले में मिसेज क्रिंगल का रोल निभाया

फंक्शन की कई क्लिप्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपने बच्चों को चीयरअप करते दिख रहे हैं। बच्चन फैमिली के अलावा शाहरुख खान, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर भी अपने बच्चों के साथ इस इवेंट में थे। आराध्या और शाहरुख के बेटे अबराम ने साथ में प्ले किया। आराध्या ने मिसेज क्रिंगल का रोल निभाया।

उनकी एक्टिंग की तारीफ की जा रही है। बच्चों का प्ले रिकॉर्ड करतीं ऐश्वर्या काफी खुश दिखीं। उनके बगल में अभिषेक और अमिताभ बैठे थे। शाहरुख भी अबराम के एक्ट को रिकॉर्ड कर रहे थे। एक्ट क्रिसमस से जुड़ा था। बच्चों ने लाल और सफेद कपड़े पहने थे।

लोगों ने अबराम को शाहरुख जैसा सॉफ्ट बॉय फील देने वाला बताया। करीना के लाडले जेह का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वह हाथी के रोल में थे। उल्लेखनीय है कि आराध्या ने पूर्व में भी स्कूल के फंक्शन में एक्ट कर खूब वाहवाही बटोरी थी। उसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार