न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बच्चन फैमिली के साथ एक बार फिर नहीं दिखीं ऐश्वर्या, अमिताभ ने ‘जलसा’ के बाहर बांटे गिफ्ट

बच्चन फैमिली इस पूरे साल लाइमलाइट में रही। खास तौर से अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने रिश्ते ने सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Dec 2024 1:11:30

2 News : बच्चन फैमिली के साथ एक बार फिर नहीं दिखीं ऐश्वर्या, अमिताभ ने ‘जलसा’ के बाहर बांटे गिफ्ट

बच्चन फैमिली इस पूरे साल लाइमलाइट में रही। खास तौर से अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने रिश्ते ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इसको लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं और अभी भी जारी है। दरअसल कपल को बहुत कम मौकों पर एक साथ देखा गया। इसके अलावा बच्चन परिवार से जुड़ी और भी ऐसे कई बातें नजर आईं जिन्होंने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। कई दफा मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि अभिषेक-ऐश्वर्या अलग होने वाले हैं।

हालांकि वे बीच-बीच में साथ दिखते हैं तो लगता है कि अब सब ठीक है, लेकिन कुछ समय बाद फिर कुछ ऐसी बात हो जाती है जिससे लगता है कि अभी खाई पूरी तरह से पटी नहीं है। अब एक बार फिर से कुछ ऐसे ही संकेत मिले। अमिताभ बच्चन हाल ही में मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव के बेटे रिकिन की शादी में शामिल हुए, जो लंबे समय से बच्चन परिवार से जुड़े हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक भी थे। इवेंट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें बच्चन परिवार दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज दे रहा है।

ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या इस तस्वीर से गायब हैं। अमिताभ काले रंग का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहने हैं, जबकि अभिषेक सफेद कुर्ते में स्टाइलिश लग रहे हैं। जया गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। कुछ फैंस यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि हो सकता है ऐश्वर्या-आराध्या ने भी शादी अटैंड की हो, लेकिन यही तस्वीर सामने आई हो। फैंस सच्चे दिल से चाहते हैं कि उनकी जोड़ी बनी रहे।

Aishwarya Rai Bachchan,aaradhya bachchan,amitabh bachchan,jaya bachchan,abhishek bachchan,aishwarya abhishek,jalsa

हर रविवार को अपने फैंस से मुलाकात करते हैं अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (82) ने रविवार (29 दिसंबर) को अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान अमिताभ अपने चाहने वालों को तोहफे बांटते भी नजर आए। अमिताभ ने घर के बाहर आकर गिफ्ट दिए। इस दौरान वहां जबरदस्त भीड़ थी। अमिताभ ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करने के साथ उन्हें धन्यवाद दिया। अमिताभ नीली जैकेट में दिखाई दिए।

उन्होंने सिर पर रुमाल बांधा हुआ था। उनका स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अमिताभ कई सालों से हर रविवार को ‘जलसा’ के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। अमिताभ करीब चार दशक पहले ‘कुली’ फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। वे ठीक होने के बाद से ही फैंस का लगातार आभार जता रहे हैं। अमिताभ इस समय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो होस्ट कर रहे हैं।

इसमें भी वह अपने फैंस का खास ख्याल रखते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। अमिताभ की विनम्रता का हर कोई कायल है। अमिताभ की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘कल्कि एडी 2898’ थी। वे अब ‘भूतनाथ ” में नजर आने वाले हैं। अमिताभ ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ