न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय ने ऐसे की अहान शेट्टी की तारीफ, श्रद्धा ने शादी की बात पर कहा...रजनीकांत अस्पताल में भर्ती

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। अहान की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर बुधवार को जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 1:10:24

अक्षय ने ऐसे की अहान शेट्टी की तारीफ, श्रद्धा ने शादी की बात पर कहा...रजनीकांत अस्पताल में भर्ती

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। अहान की डेब्यू फिल्म 'तड़प' का ट्रेलर बुधवार को जारी कर दिया गया। यह ट्रेलर खूब धूम मचा रहा है। इसमें एक्शन और रोमांस का शानदार कॉम्बिनेशन है। अहान के अपोजिट एक्ट्रेस तारा सुतारिया हैं। इस बीच ट्रेलर देखने के बाद अक्षय कुमार ने सुनील को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें वो अहान की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। अक्षय ने 'तड़प' के ट्रेलर और अहान की तारीफ करते हुए सुनील के लिए लिखा है 'यार तेरा बेटा तो तुझसे भी दस कदम आगे है, ये किस टाइप की हेराफेरी है भाई? तड़प का क्या ट्रेलर है! अहान को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।’

इस पर रीट्वीट करते हुए सुनील कहते हैं, 'आप पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वर्षों पहले उनकी तस्वीर को देखकर कुछ सुंदर की कामना और भविष्यवाणी की थी... आप हमेशा जो प्यार दिखाते हैं उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ... सराहना करते हैं।’ 'तड़प' दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म तड़प का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। डायरेक्टर मिलन लुथरिया हैं। 'तड़प' साल 2018 में आई तेलुगु फिल्म 'आरएक्स 100' की रीमेक है।

ahan shetty,shraddha kapoor,rajinikanth,Akshay Kumar,suniel shetty,bollywood news in hindi

रोहन श्रेष्ठा के साथ चल रहा है श्रद्धा कपूर का अफेयर!

इन दिनों बॉलीवुड शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। रणबीर कपूर व आलिया भट्ट तथा विक्की कौशल व कैटरीना कैफ की शादी पर आए दिन कोई न कोई रिपोर्ट सामने आती रहती है। फैंस व मीडिया श्रद्धा कपूर की शादी की योजना के बारे में जानने को भी उत्सुक रहते हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा के कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा संग शादी की अफवाहों का बाजार गर्म है। श्रद्धा ने हाल ही में एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान इस बात पर रिएक्शन दी। श्रद्धा के अनुसार, यह सब अफवाहें उनकी वर्क लाइफ पर कोई असर नहीं डालती हैं।

श्रद्धा इन दिनों दिल्ली में लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बिजी हैं। कोविड के समय में शूटिंग पर श्रद्धा कहती हैं, सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। फिल्म के बारे मंब बात करते हुए श्रद्धा ने कहा कि मैं रणबीर कपूर संग पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हूं। मैं एक एक्टर के तौर पर रणबीर के काम से काफी प्रभावित हूं और उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अलग है।

ahan shetty,shraddha kapoor,rajinikanth,Akshay Kumar,suniel shetty,bollywood news in hindi

रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल गए हैं रजनीकांत, पत्नी ने दी जानकारी

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की गुरुवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी रजनीकांत की पत्नी लता ने दी है और बताया एक्टर का यह रुटीन मेडिकल चेकअप है। एक्टर की तबीयत के बारे में सुनकर फैंस काफी परेशान हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीकांत को चेकअप के लिए बहुत पहले जाना था, लेकिन कोरोना लॉकडाउन और फिर शूटिंग के चलते नहीं जा पाए। पिछले साल दिसंबर में भी रजनीकांत की सेहत गिर गई थी। तब भी उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। 70 साल के रजनीकांत को बीपी की परेशानी है। रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। रजनीकांत को तीन दिन पहले सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर