Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैयारा’ का गाना ‘धुन’ रिलीज, लोगों पर चढ़ रहा इसका खुमार, राजकुमार की ‘मालिक’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या के कजिन ब्रदर अहान पांडे भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। अहान पिछले कई दिनों से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 2:46:14

2 News : ‘सैयारा’ का गाना ‘धुन’ रिलीज, लोगों पर चढ़ रहा इसका खुमार, राजकुमार की ‘मालिक’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या के कजिन ब्रदर अहान पांडे भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। अहान पिछले कई दिनों से अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें अहान के अपोजिट एक्ट्रेस अनील पड्डा हैं। अनीत वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में अपने अभिनय से चर्चा में आई थीं। फिल्म के लिए अब लोगों को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना है। यह 18 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इस बीच आज मंगलवार (1 जुलाई) को फिल्म का नया गाना ‘धुन’ रिलीज हो गया। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

गाने में अहान और अनीत की जोड़ी एकदम नए अवतार में दिखाई दी। इस गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत ने अपनी मधुर आवाज के साथ सजाया है। इसे मिथुन ने संगीतबद्ध किया है। मिथुन और डायरेक्टर मोहित सूरी की जोड़ी ने दो दशकों में हिंदी सिनेमा को संगीत के कई अनमोल रत्न दिए हैं ‘जहर’ और ‘कलयुग’ से लेकर ‘मलंग’ और अब ‘सैयारा’ तक। इस लंबे सफर में इन दोनों ने संगीत और सिनेमाई भावनाओं को जिस तरह परोसा है, वह किसी विरासत से कम नहीं।

इसी तरह से अरिजीत और मोहित की साझेदारी ने भी कई अमर गीत दिए हैं जैसे – ‘तुम ही हो’, ‘चाहूं मैं या ना’, ‘हम मर जाएंगे’ (आशिकी 2), ‘हमदर्द’ (एक विलेन), ‘हमारी अधूरी कहानी’ (टाइटल ट्रैक), ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ (हाफ गर्लफ्रेंड), ‘चल घर चलें’ (मलंग)। यह पहली बार है जब प्रेम कहानियों के दो दिग्गज यशराज फिल्म्स और मोहित सूरी एक साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। डायरेक्टर मोहित सूरी ने कहा कि 'धुन' गाना प्यार और जिंदगी में आने वाली मुश्किलों का खूबसूरती के साथ जश्न मनाता है।

इस गाने में हिम्मत और कभी हार न मानने की भावना है। हमें उम्मीद है कि लोग इस गाने को पसंद करेंगे। लोग कहते हैं जब सितारे सही जगह पर आ जाते हैं, तो जादू होता है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे जीवन में पहले मिथुन और फिर अरिजीत आए, क्योंकि इनके साथ मैंने अपने सबसे बेहतरीन गाने बनाए हैं। ये दोनों हमारे देश के अद्भुत कलाकार हैं।

ahaan pandey,actor ahaan pandey,aneet padda,actress aneet padda,ahaan aneet,saiyaara,saiyaara movie,rajkummar rao,manushi chillar,maalik,maalik trailer इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है राजकुमार राव व मानुषी छिल्लर की ‘मालिक’

राजकुमार राव ने पिछले कुछ सालों में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी फिल्में लगातार रिलीज होती रहती हैं और सभी को अच्छा रिस्पोंस मिलता है। फिलहाल फैंस उनकी अगली फिल्म ‘मालिक’ का इंतजार कर रहे हैं। आज मंगलवार (1 जुलाई) फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर दमदार और फैंस के होश उड़ाने वाला है। राजकुमार का अंदाज, डायलॉग भी फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने का काम कर रहे हैं। राजकुमार बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वे गैंगस्टर बने हैं।

राजकुमार ने पिछली कुछ फिल्मों में कॉमेडी पर ज्यादा जोर दिया था। फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें राजकुमार के अपोजिट एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हैं। सौरभ शुक्ला भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। कुमार तौरानी और जय शेवक्रमण द्वारा निर्मित यह फिल्म शक्ति, वफादारी, विश्वासघात और एक व्यक्ति के सब पर राज करने की कहानी है। ‘भक्षक’ और ‘बोस डेट/अलाइव’ जैसी टीवी सीरीज के लिए मशहूर पुलकित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

फिल्म की कहानी एक सामान्य परिवार में पैदा हुए लड़के की है, जो पावर पाना चाहता है। इसके लिए वो हथियार उठाता है और इलाहबाद का मालिक बन जाता है। क्या इलाहबाद के बाहुबली मालिक की बढ़ती शान को स्वीकार कर पाएंगे? और अगर मालिक के खिलाफ जाने का फैसला करेंगे तो खून की कितनी नदियां बहेंगी, ये फिल्म देखने पर ही पता चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका