न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चंकी के भतीजे अहान की डेब्यू फिल्म घोषित, इस दिन होगी रिलीज, कार्तिक की ‘नागजिला’ का मोशन पोस्टर आउट

मशहूर एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 1:03:38

2 News : चंकी के भतीजे अहान की डेब्यू फिल्म घोषित, इस दिन होगी रिलीज, कार्तिक की ‘नागजिला’ का मोशन पोस्टर आउट

मशहूर एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। अहान, चंकी के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। वे यश राज फिलम्स (YRF) की नई रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि अहान कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म के ऐलान के साथ-साथ मेकर्स ने और भी कई जानकारी शेयर की है। आज मंगलवार (22 अप्रैल) को निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आधिकारिक घोषणा की।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “उनकी प्रेम कहानी अद्वितीय है…” साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। इस फिल्म का टाइटल ‘सैयारा’ होगा। अहान के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस अनीत पड्डा नजर आएंगी। अनीत की भी यह पहली फिल्म होगी। वह पहले कई टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही अनीत ने वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ में भी काम किया था। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अहान और अनीत की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस में काफी उत्साह है।

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। ‘सैयारा' को डायरेक्टर मोहित सूरी बना रहे हैं। मोहित ने 'जहर', 'कलयुग', 'आवारापन' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में दी हैं। वे 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी रोमांटिक फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं। आखिरी बार उन्होंने ‘एक विलेन रिटर्नंस’ का निर्देशन किया था।

करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ में इच्छाधारी सांप के रूप में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नागजिला’ का एलान कर दिया है। कार्तिक ने आज मंगलवार (22 अप्रैल) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें कार्तिक कह रहे हैं, “इच्छाधारी नाग, रूप बदलने की शक्ति रखने वाले सांप, जैसे की मैं, प्रियम्वदेश्वर प्यारे चंद, उम्र 631 साल, इसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देखीं होंगी, अब देखो नागों वाली पिक्चर, फन फैलाने आ रहा हूं नाग पंचमी पर, आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।”

वीडियो के साथ कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, “इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली पिक्चर. नागजिला-नाग लोक का पहला कांड..फन फैलाने आ रहा हूं मैं प्यारे चंद नाग पंचमी पर, आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को।” बता दें ‘नागजिला’ एक अनोखी कहानी पेश करने जा रही है, जो नागलोक की दुनिया पर आधारित है। फिल्म का टाइटल और थीम सांपों से प्रेरित है, जो बॉलीवुड में पहले भी कई बार दर्शकों को आकर्षित कर चुकी है। इस फिल्म में मस्ती, ड्रामा और रोमांच का तड़का देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माताओं में करण जौहर, महावीर जैन, अपूर्व मेहता और आदर पूनावाला जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। कार्तिक हाल ही साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ एक फिल्म की शूटिंग करते नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी