न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘इक्कीस’ से अगस्त्य के 2 लुक आउट, जानें-कब होगी रिलीज, इस फिल्म से बॉबी के बाद श्रीलीला का पोस्टर रिलीज

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा (24) भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2023 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 3:18:36

2 News : ‘इक्कीस’ से अगस्त्य के 2 लुक आउट, जानें-कब होगी रिलीज, इस फिल्म से बॉबी के बाद श्रीलीला का पोस्टर रिलीज

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा (24) भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ थी। डायरेक्टर जोया अख्तर की इस फिल्म से सुहाना खान, खुशी कपूर और वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से फैंस को अगस्त्य की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वे अब श्री राम राघवन के डायरेक्शन में परमवीर चक्र विजेता अधिकारी अरुण क्षेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ में लीड एक्टर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

इस बीच खेत्रपाल की जयंती के मौके पर पहले एक पोस्टर जारी किया गया जिसमें अगस्त्य सबसे छोटे परमवीर चक्र हीरो के किरदार में हाथ में बंदूक लिए हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर कर मेकर्स ने लिखा, “इक्कीस एक ऐसी कहानी है जो हमेशा हमारे दिलों में रहेगी, जो पूरी हो गई है।” इसके साथ ही फिल्म का रैप अप हो चुका है और यह दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली है। इसके बाद अगस्त्य के एक और लुक को दिखाते हुए कहा गया, “वह इक्कीस का था इक्कीस का ही रहेगा। दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की इक्कीस एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी है।”

ये पोस्टर एक युद्धग्रस्त माहौल को दर्शाते हैं। साथ ही बहादुरी और बलिदान को भी उजागर करते हैं। अगस्त्य का लुक देखने के बात उनके मामा अभिषेक बच्चन और उनकी बहन नव्या नवेली नंदा चीयर्स करती हुई नजर आईं। जहां अभिषेक ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा कि यह अमेजिंग होने वाला है, इंतजार नहीं कर सकता तो नव्या ने भी पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्साइटमेंट दिखाया। शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने पोस्टर शेयर करते हुए अगस्त्य को चीयरअप किया। बता दें मैडॉक फिल्म्स की एक और फिल्म ‘थामा’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना व नवाजुद्दीन सिद्धिकी हैं।

बॉबी देओल और श्रीलीला की फिल्म के टाइटल का अभी नहीं हुआ ऐलान

'पुष्पा 2 : द रूल' में 'किसिक' गाने से लोकप्रिय हुईं साउथ इंडियन एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ समय पहले उनकी कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इसके बाद श्रीलीला का नाम कार्तिक से साथ जोड़ा जाने लगा। अब एक और मूवी से श्रीलीला का पोस्टर सामने आया है। श्रीलीला इसमें अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है। फिल्म से पहले बॉबी देओल और अब श्रीलीला के दमदार लुक ने सिनेमा लवर्स के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

बॉबी जहां विलेन के रोल में दिखेंगे तो वहीं श्रीलीला अंडरकवर एजेंट का रोल निभाएंगी। श्रीलीला गहरे रंग के आउटफिट में दिख रही हैं। आंखों पर सनग्लासेस हैं। वे शांत, लेकिन गंभीर मुद्रा में दिख रही हैं। इस पोस्टर में उनके किरदार के बारे में भी लिखा है। वे फिल्म में एजेंट मिर्ची की भूमिका करती दिखाई देंगी। श्रीलीला ने पोस्टर शेयर करने के साथ इसके कैप्शन में लिखा, “रेडी, स्टीडी, फायर…. मिर्ची लगने वाली है।” इसके साथ उन्होंने भी बॉबी की तरह 'आग लगा दो' को हैशटैग किया है।

साथ ही संकेत दिया है कि 19 अक्टूबर को उनके इस प्रोजेक्ट पर बड़ी अपडेट सामने आएगी।रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में श्रीलीला की सीधी टक्कर बॉबी से होती दिखाई देगी। हाल ही में बॉबी और श्रीलीला के साथ रणवीर सिंह को भी महबूब स्टूडियो में देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि रणवीर की भी फिल्म में अहम भूमिका होगी और 1-2 दिन में उनका लुक भी सामने आ सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह