न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस बात पर हुई अंकिता और विक्की की लड़ाई, इस दिग्गज एक्ट्रेस ने की सुसाइड, घर में मिला शव

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इन दिनों टीवी इंडस्ट्री का फेवरेट कपल बना हुआ है। फिलहाल यह जोड़ी कलर्स टीवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 7:30:45

2 News : अब इस बात पर हुई अंकिता और विक्की की लड़ाई, इस दिग्गज एक्ट्रेस ने की सुसाइड, घर में मिला शव

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन इन दिनों टीवी इंडस्ट्री का फेवरेट कपल बना हुआ है। फिलहाल यह जोड़ी कलर्स टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आ रही है। दोनों पिछले साल इस शो के पहले सीजन में भी थे। इससे पहले ‘बिग बॉस 17’ में भी यह पेयर छाया रहा था। हालांकि तब वे कई बार आपस में उलझ जाते थे, जो फैंस को अच्छा नहीं लगता था। अब दोनों एक बार फिर से झगड़ते दिखे। हाल ही इंदौर की यात्रा के दौरान अंकिता और विक्की के बीच लड़ाई हो गई, जो उनके यूट्यूब व्लॉग पर भी दिख रही है।

लड़ाई तब शुरू हुई जब अंकिता अपने चचेरे भाइयों से मिलीं और विक्की को सुझाव दिया कि उन्हें कपल काउंसलिंग की कोशिश करनी चाहिए। अंकिता ने विक्की से कहा कि बेबी, हमें एक काउंसलर मिल गया है। नीति दी हमारी काउंसलिंग करेंगी। वह हमारी कपल काउंसलिंग करेंगी। इस पर विक्की ने काउंसलिंग के लिए जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अंकिता और उनके बीच बहस हो गई। विक्की ने कहा कि हमारी नहीं, केवल तुम्हें काउंसलिंग की जरूरत है।

फिर अंकिता ने कहा कि यही समस्या है, विक्की सोचता है कि वह परफेक्ट है। लेकिन ऐसा नहीं है विक्की। इस पर विक्की ने जवाब दिया कि परफेक्ट नहीं है, लेकिन मेरा दिमाग सही है। तब अंकिता बोलती हैं कि मुझे लगता है कि मेरा दिमाग तुझसे ज्यादा सही है, इसलिए मैं तुम्हें बर्दाश्त कर पा रही हूं। झगड़ा हो जाएगा, रहने देते हैं। अंकिता और विक्की हाल ही ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के एपिसोड में भी एक-दूसरे से नाराज दिखे।

ankita lokhande,actress ankita lokhande,vicky jain,ankita vicky,laughter chefs 2,bigg boss 17,baywatch,actress pamela bach,pamela bach death,david hasslehoff

‘बेवॉच’ फेम एक्ट्रेस पामेला बाख के सिर पर लगी थी गोली, एक्स हसबैंड ने जारी किया बयान

‘बेवॉच’, ‘नाइट राइडर’, ‘द फॉल गाइ’ जैसे हिट टेलीविजन शो का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस पामेला बाख का 5 मार्च को निधन हो गया। वह 62 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पामेला ने आत्महत्या की है। खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि पामेला के परिवार के सदस्यों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया था और वे उनके बारे में परेशान थे। जब वे उनके घर गए, तो उन्हें पामेला का शव मिला।

इसके बाद पैरामेडिक्स को घर बुलाया गया और पामेला को मृत घोषित कर दिया गया। कहा जा रहा है कि सिर पर खुद को गोली मारने का घाव था, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बता दें पामेला की शादी 1989 में डेविड हैसलहॉफ से हुई थी। साल 2006 में वे अलग हो गए। उनके दो बेटियां टेलर और हेले हैं और उनका इंस्टाग्राम उन तस्वीरों से भरा पड़ा है, जिनमें वे अपनी बेटियों और नाती के साथ पोज दे रही हैं। इस बीच हैसलहॉफ ने पामेला के निधन को लेकर एक बयान साझा किया।

इसमें लिखा था, “हमारा परिवार हाल ही में पामेला हैसलहॉफ के निधन से बहुत दुखी है। हम इस कठिन समय में आपके द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं, लेकिन हम इस चुनौतीपूर्ण समय में शोक मनाते हुए और आगे बढ़ते हुए गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।” पामेला ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 1 जनवरी को की थी, जिसमें सभी को नववर्ष की बधाई दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी