न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जिगरा की असफलता के बाद फिर एक बार महिला प्रधान फिल्म में होंगी आलिया भट्ट, नाग अश्विन का होगा निर्देशन

सिने गलियारों में बहती हवाओं ने बताया है कि नाग अश्विन ने शक्तिशाली महिला केन्द्रित कहानी को पूरा कर लिया है जिस पर वे हिन्दी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी आलिया भट्ट को लेकर काम शुरू करना चाहते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 7:26:09

जिगरा की असफलता के बाद फिर एक बार महिला प्रधान फिल्म में होंगी आलिया भट्ट, नाग अश्विन का होगा निर्देशन

इस वर्ष प्रदर्शित हुई निर्देशक नाग अश्विन की कल्कि ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर मचाया था। हालांकि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने यह प्रतिक्रिया दी थी कि उन्हें फिल्म समझ में नहीं आई। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन के साथ अमिताभ बच्चन नजर आए थे। फिल्म को प्रभास की फिल्म के स्थान पर अमिताभ बच्चन की फिल्म कहा गया जो इस बात का दर्शाता है कि आज भी दर्शक अमिताभ बच्चन को फिल्म के केन्द्रीय पात्र में देखना पसन्द करते हैं।

नाग अश्विन की कल्कि का दूसरा भाग बनने में लगभग दो साल से ज्यादा का वक्त बाकी है। इस बीच सिने गलियारों में बहती हवाओं ने बताया है कि नाग अश्विन ने शक्तिशाली महिला केन्द्रित कहानी को पूरा कर लिया है जिस पर वे हिन्दी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी आलिया भट्ट को लेकर काम शुरू करना चाहते हैं।

आलिया भट्ट पिछले माह प्रदर्शित हुई करण जौहर और आलिया भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म जिगरा में दिखाई दी थी। पूरी तरह से महिला प्रधान इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया था। इस फिल्म की असफलता से सवाल उभरा कि क्या आलिया अब अपने कंधों पर फिल्म को सफलता दिलाने में सक्षम नहीं हैं। जबकि इससे पूर्व वे संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी को अपने बलबूते पर सफल बनाने में कामयाब हुई थी।

सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि निर्देशक नाग अश्विन इस महिला प्रधान फिल्म के लिए आलिया भट्ट के संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आलिया इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठती हैं और एसएस राजामौली की आरआरआर के बाद एक और विशाल पैन इंडिया फिल्म काम करने के लिए तैयार हो गई हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अश्विन और आलिया दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिलहाल इस फिल्म की कहानी को गुप्त रखा गया है।

गुप्त रखी गई फिल्म की कहानी

सूत्रों ने कहा, "अश्विन ने एक शक्तिशाली महिला नेतृत्व पर केंद्रित एक स्क्रिप्ट तैयार की है। यह किरदार कुछ ऐसा है, जिसे आलिया के लिए तैयार किया गया है।" हालांकि, इसकी कहानी अभी तक गुप्त रखी गई है। इस फिल्म को हैदराबाद स्थित प्रोडक्शन हाउस वैजयंती फिल्म्स द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। वर्तमान में आलिया शरवाई वाघ के साथ अल्फा की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह यश राज फिल्म्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है।

आलिया को होगा इसका फायदा

नाग अश्विन अपनी रचनात्मक कल्पना के लिए जाने जाते हैं। ऐसे फिल्म निर्देशक के साथ काम करना आलिया भट्ट के करियर के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। नाग अश्विन अपने कलाकारों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं इसका सबूत उन्होंने कल्कि में दिया है इसके अतिरिक्त जिस बैनर वैजयन्ती फिल्म्स के बैनर तले अश्विन फिल्म बनाने जा रहे हैं वह अपने प्रोडक्शन मूल्य को सर्वोपरि रखता है। निर्देशक की परिकल्पना को पूरी तरह से साकार करने के लिए यह बैनर पानी की तरह रुपया खर्च करता है। ऐसे में आलिया और अश्विन का एक साथ आना एक बेहतरीन कथानक और फिल्मांकन को दर्शकों के सामने लाना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री