न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के बाद अभिनव ने शाहरुख पर भी साधा निशाना, जैकी ने रकुलप्रीत को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

अनुराग कश्यप के भाई डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही में सलमान खान पर जबरदस्त निशाना साधा था। उन्होंने सलमान को ‘गुंडा’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 1:38:42

2 News : सलमान के बाद अभिनव ने शाहरुख पर भी साधा निशाना, जैकी ने रकुलप्रीत को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

अनुराग कश्यप के भाई डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही में सलमान खान पर जबरदस्त निशाना साधा था। उन्होंने सलमान को ‘गुंडा’, ‘बदतमीज’ और ‘गंदा इंसान’ कहा। इसके अलावा उन्होंने सलमान पर आरोप लगाया कि उन्हें एक्टिंग में रुचि नहीं है और केवल सेलिब्रिटी होने की पावर एन्जॉय करते हैं। वे साल 2010 में सलमान को लेकर सुपरहिट मूवी ‘दबंग’ बना चुके हैं। अब अभिनव ने एक और सुपरस्टार शाहरुख खान के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली है। अभिनव ने बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में कहा कि ये कौम सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं, ये बस लेते हैं, लेते हैं और लेते हैं।

शाहरुख के दुबई वाले घर को जन्नत कहते हैं, जबकि यहां वाले को मन्नत कहते हैं। इसका क्या मतलब है? आपकी सारी मन्नतें यहीं कुबूल होती हैं। वो और भी दुआएं मांगता रहता है। मैंने सुना है कि वो अपने बंगले में दो मंजिलें और बनवा रहा है। इसलिए मांगें बढ़ रही हैं, लेकिन अगर तुम्हारी जन्नत वहां है, तो वहीं रहो। तुम भारत में क्या कर रहे हो? फिर वो फिल्मों में ऐसी लाइन्स बोलते हैं, ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर।’ क्या बात करें इन लोगों से? इन्होंने अपने महल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और आम लोगों की पहुंच से बाहर बना लिए हैं।

मुझे क्या फर्क पड़ता है कि इनकी कुल संपत्ति कितनी है? क्या तुम मुझे खाना देते हो? शाहरुख भले ही बोलने में माहिर हो, लेकिन नीयत उसकी भी गड़बड़ ही है, सिर्फ बटोरने की है। उसने मेरे ऐसा कुछ पर्सनली खराब किया नहीं है। वो ये इंटरव्यू देखे और अपने में सुधार लाए, वरना सलमान का जो हश्र होगा वही इसका होगा। इससे पहले अभिनव ने सलमान को लेकर कहा कि सलमान और उनके परिवार के बारे में मेरी राय वही है। वे आम इंसान नहीं हैं, वे सिद्ध अपराधी है। वे जमानत पर बाहर है, अपराधी तो अपराधी ही होता है, ऐसी कई बातें हैं जो मुझे भी पता हैं। इसके बाद सलमान ने ‘बिग बॉस 19’ के स्टेज पर बिना नाम लिए अभिनव को करारा जवाब दिया।

पत्नी रकुलप्रीत के जन्मदिन पर मोनोक्रोम वीडियो पोस्ट कर जैकी भगनानी ने लिखा…

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह आज शुक्रवार (10 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर रकुल के पति अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। जैकी ने इंस्टाग्राम पर रकुल के लिए एक मोनोक्रोम वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिल की बात लिखी। जैकी ने कैप्शन में लिखा, “मेरी प्यारी, मेरी दुनिया, जन्मदिन की बधाई। तुम मेरी जिंदगी में भगवान का अनमोल तोहफा हो। तुम्हारी मुस्कान से सब कुछ खूबसूरत लगता है। तुम सबसे अच्छी पत्नी, बेटी, बहू और बहन हो।

मेरी दुआ है कि तुम्हारे सारे सपने पूरे हों और तुम हमेशा खुश रहो। मेरा प्यार चांद-सितारों से भी बढ़कर है।” रकुल और जैकी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। यह जोड़ा अपनी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति प्यार के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। रकुल मुख्य रूप से साउथ और हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। उन्होंने करिअर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी।

साल 2014 में उन्होंने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ हिमांश कोहली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद रकुल 'अय्यारी', 'दे दे प्यार दे', 'मरजावां', 'छतरीवाली' और साउथ की 'ध्रुवा' जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आईं। उनकी पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई' मेरे हसबैंड की बीवी' थी। इसमें रकुल के साथ भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह