न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहित सूरी के बाद अहान पांडे की अगली फिल्म अली अब्बास जफर के साथ, एक्शन-रोमांस होगा संगम, आदित्य चोपड़ा करेंगे प्रोड्यूस

इस बार उन्हें निर्देशित करने जा रहे हैं अली अब्बास जफर, जबकि फिल्म का निर्माण संभाल रहे हैं आदित्य चोपड़ा। यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन-रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसकी शूटिंग 2026 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 8:07:47

मोहित सूरी के बाद अहान पांडे की अगली फिल्म अली अब्बास जफर के साथ, एक्शन-रोमांस होगा संगम, आदित्य चोपड़ा करेंगे प्रोड्यूस

'सैय्यारा' से धमाकेदार डेब्यू करने के बाद अब अहान पांडे अपने करियर की दूसरी फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। और इस बार उन्हें निर्देशित करने जा रहे हैं अली अब्बास जफर, जबकि फिल्म का निर्माण संभाल रहे हैं आदित्य चोपड़ा। यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म एक जबरदस्त एक्शन-रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसकी शूटिंग 2026 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

'सैय्यारा' से मिली सुपरस्टार जैसी शुरुआत

18 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई 'सैय्यारा', मोहित सूरी के निर्देशन में बनी एक रोमांटिक ड्रामा थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रेम कहानियों में से एक बन चुकी है और इसके ज़रिए अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों को स्टारडम मिला। इसके बाद से ही दर्शक ये जानने को उत्सुक थे कि अहान अगली बार क्या करेंगे।

अब अली अब्बास जफर के साथ होगी अगली छलांग

सिने गलियारों में बहती शाम की ठंडी हवाओं ने बताया है कि अहान पांडे ने यशराज फिल्म्स के साथ अपनी दूसरी फिल्म साइन कर ली है। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन 'सुल्तान' 'टाइगर ज़िंदा है' और 'भारत' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके अली अब्बास जफर करेंगे।

हवाओं का कहना है “अली अब्बास जफर लंबे समय से एक ऐसी कहानी पर काम कर रहे थे जिसमें एक्शन और इमोशन का क्लासिक मिक्स हो। ‘सैय्यारा’ देखने के बाद वह अहान की परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुए। वहीं, आदित्य चोपड़ा का मानना है कि अहान की नई स्टार इमेज और सीमित एक्सपोजर ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”

फ्रेश चेहरा, हाई-इंपैक्ट कहानी

फिल्म की कहानी रोमांस, एक्शन और ड्रामा का तगड़ा कॉम्बिनेशन पेश करेगी। अहान इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग लुक और स्टाइल में नजर आएंगे। स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और म्यूजिक पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही एक्शन वर्कशॉप और लुक टेस्ट भी शुरू किए जाएंगे ताकि अहान की ऑनस्क्रीन पर्सनालिटी को पूरी तरह नया रूप दिया जा सके।

आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की सुपरहिट जोड़ी

यह प्रोजेक्ट आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले ये जोड़ी मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है जैसी हिट फिल्में दे चुकी है। हर बार इन्होंने दर्शकों की उम्मीदों से बढ़कर डिलिवर किया है, और यही वजह है कि इस नए जेनरेशन की फिल्म को लेकर भी जबरदस्त बज़ बना हुआ है।

Gen Z स्टारडम का अगला कदम

अहान पांडे की अगली फिल्म सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि बॉलीवुड में नए दौर के स्टारडम की ओर एक बड़ा कदम मानी जा रही है। एक सफल डेब्यू के बाद अब एक सधे हुए निर्देशक और दिग्गज प्रोड्यूसर के साथ उनका ये नया सफर तय करेगा कि वो आने वाले समय में कैसे खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह