ज्यादा कुछ कहूंगा तो मुझसे कहा जाएगा कि मेरी सोच ही छोटी है
माता-पिता को खुद पर शर्म आनी चाहिए
इस लड़की को लग रहा है कि ये कूल है जबकि ये बेशर्मी है
जितनी बेशर्म ये लड़की है, उतने बेशर्म वहां बैठà¥
स्टैंडअप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा के एक वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो को लेकर कई लोग नाराज हैं और स्वाति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "बेशर्म... शर्मनाक! हंसी-मजाक तक तो ठीक था, लेकिन यह हद पार कर चुका है।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "खुद को मशहूर करने के लिए माता-पिता की कोई इज्जत नहीं बची?" कुछ यूजर्स ने इसे कॉमेडी और स्वतंत्रता की आड़ में एक पूरे समुदाय की छवि धूमिल करने वाला बताया। एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "घृणित! उसके माता-पिता को खुद पर शर्म आनी चाहिए।" विवाद बढ़ने के साथ ही कुछ यूजर्स ने दिल्ली पुलिस को टैग कर स्वाति सचदेवा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। स्टैंडअप कॉमेडी में मर्यादा की सीमाओं को लेकर यह बहस एक बार फिर तेज हो गई है।













