न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लव और वॉर के बाद प्रेम कहानी में नजर आएंगी आलिया, 2025 की अंतिम तिमाही में शुरू होगी शूटिंग

एक तरफ जहाँ आलिया इन दिनों एक्शन फिल्मों में काम कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वे अपने प्रिय जोनर रोमांस में भी लौट रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Sep 2024 9:33:18

लव और वॉर के बाद प्रेम कहानी में नजर आएंगी आलिया, 2025 की अंतिम तिमाही में शुरू होगी शूटिंग

YRF Spy Univers की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त आलिया भट्‌ट एक बार फिर से अपने अभिनय का जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आगामी महीने उनकी जिगरा का प्रदर्शन होने जा रहा है जो उनकी ब्रह्मास्त्र के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है।
एक तरफ जहाँ आलिया इन दिनों एक्शन फिल्मों में काम कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वे अपने प्रिय जोनर रोमांस में भी लौट रही हैं। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर के साथ-साथ वे आगामी वर्ष एक और रोमांटिक फिल्म करने की तैयारी कर रही हैं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि आलिया को इस फिल्म की कहानी बहुत पसन्द आई है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया इन दिनों कई रोमांटिक फिल्मों की स्क्रिप्ट पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रही हैं। उन्हें एक पटकथा बहुत ज्यादा पसन्द आई है, जिसमें वे न सिर्फ अभिनय करना चाहती हैं अपितु उसका निर्माण भी वे अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिये करने की चाह रखती हैं। यह एक पूरी तरह से प्रेम कहानी है, और आलिया का दिल इस समय उपरोक्त स्क्रिप्ट पर है।

दिलचस्प बात यह है कि इस रोमांटिक वेंचर से जुड़े निर्देशक के बारे में अफवाह है कि वह वही व्यक्ति है जिसने 2022 की एक बड़ी ब्लॉकबस्टर का निर्देशन किया था। पिंकविला के अनुसार, "कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं और बातचीत सही दिशा में है। फिल्म को फ्लोर पर आने में अभी एक साल बाकी है, और इसलिए, अगर कुछ बेहतर आता है तो आलिया के लिए अपना मन बदलने का भी मौका है। लेकिन इस समय चीजें जिस तरह की हैं, उसे देखते हुए, यह प्रेम-कहानी 2026 के लिए आलिया की अगली फिल्म के रूप में तय है।"

कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए आलिया के अपोजिट बेहतरीन नायक की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2025 में की जाएगी, जिसके बाद ही किसी पुरुष अभिनेता का चयन किया जाएगा।

आलिया की जिगरा 11 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है और उनकी दूसरी एक्शन फिल्म अल्फा आगामी वर्ष 2025 के अन्त में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री