Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फौजी से प्रभास का लुक हुआ लीक तो मेकर्स ने दे डाली यह चेतावनी, अब OTT पर लें पवन-बॉबी की फिल्म का मजा

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास इन दिनों हनु राघवपुडी की मचअवेटेड मूवी फौजी’ की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस इसको लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 2:17:50

2 News : फौजी से प्रभास का लुक हुआ लीक तो मेकर्स ने दे डाली यह चेतावनी, अब OTT पर लें पवन-बॉबी की फिल्म का मजा

‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास इन दिनों हनु राघवपुडी की मचअवेटेड मूवी 'फौजी’ की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस इसको लेकर काफी क्रेजी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सेट से लीक हुई प्रभास की एक तस्वीर सुर्खियों में है। तस्वीर ने न सिर्फ फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है, बल्कि मेकर्स की चिंता दोगुनी कर दी। फिल्म निर्माताओं ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने चेतावनी जारी की है कि भविष्य में कोई भी लीक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैथ्री मूवी मेकर्स ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर चेतावनी के साथ लिखा, “हमने देखा है कि आप में से बहुत से लोग #PrabhasHanu के सेट से तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

हम आपको बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं और ये लीक टीम का मनोबल गिराते हैं। ऐसी तस्वीरें शेयर करने वाले किसी भी अकाउंट की न केवल रिपोर्ट की जाएगी और उसे बंद किया जाएगा, बल्कि इसे साइबर अपराध माना जाएगा और उससे उचित तरीके से निपटा जाएगा।” बता दें फिल्म 1940 के दशक की ऐतिहासिक कल्पना/वैकल्पिक इतिहास पर आधारित एक योद्धा की कहानी है जो अंधेरे से उठ खड़ा हुआ, एक ऐसे समाज से उभरा जो मानता था कि युद्ध ही उन दबे हुए अन्यायों और भूली हुई सच्चाइयों का एकमात्र जवाब है जिन्हें इतिहास ने दुनिया से छिपाकर रखा था।

फिल्म में प्रभास एक सैनिक की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और जयाप्रसाद जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर ने दिया है, जो 'सीता रामम' के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बनने पर 400 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रभास के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी आगामी फिल्म 'द राजा साब’ की भी चर्चाएं हैं। यह भारत की सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी है। फिल्म इस साल 5 दिसंबर को रिलीज होगी और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ से टकराएगी जिसमें शाहिद कपूर लीड एक्टर हैं।

prabhas,south indian actor prabhas,fauji movie,prabhas look,fauji makers,the raja saab,prabhas fauji,hari hara veera mallu,pawan kalyan,bobby deol अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'हरि हर वीर मल्लू', सिनेमाघरों में नहीं दिखा पाई कमालसाउथ इंडियन एक्टर पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' को 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म से निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। यह फिल्म 300 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, लेकिन दुनियाभर में 116.82 करोड़ रुपए की कमाई ही कर सकी। अब 'हरि हर वीर मल्लू' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है।

ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म का मजा सिनेमाघरों में नहीं ले पाए, वे अब इसे घर बैठे OTT पर देख सकते हैं। प्राइम वीडियो ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “शहर में एक नया रॉबिनहुड आया है- हरि हर वीरा मल्लू नाम है। विद्रोह, क्रोध और धार्मिकता की एक कहानी, सिनेमाघरों से शुरू हुआ तूफान अब आपकी स्क्रीन पर छाएगा। हरि हर वीरा मल्लू स्वोर्ड वर्सेस स्प्रिट की गाथा 20 अगस्त से सिर्फ प्राइम वीडियो पर देखें।” इसका मतलब है कि फिल्म आज बुधवार से ही स्ट्रीम होगी। इसमें बॉबी देओल और निधि अग्रवाल ने भी अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म के डायरेक्टर कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें पवन कल्याण ‘वीरा मल्लू’ नाम के एक डाकू के रूप में नजर आते हैं। कहानी 17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां ‘वीरा मल्लू’ मुगल बादशाह ‘औरंगजेब’ (बॉबी देओल) से कोहिनूर वापस लाने के मिशन पर निकलता है। फिल्म के भव्य सेट और भारी-भरकम एक्शन सीक्वेंस के बावजूद कमजोर वीएफएक्स और स्क्रिप्ट इसकी सबसे बड़ी कमजोरियां साबित हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका