न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशा के बाद अब अभिनव ने भी साधा शानू पर निशाना, फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया का हादसे में निधन

हाल ही में एक्ट्रेस ईशा तलवार ने यशराज फिल्म्स (YRF) की एक मशहूर डायरेक्टर शानू शर्मा के ऑडिशन को याद किया था, जो उन्हें बहुत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 2:04:30

2 News : ईशा के बाद अब अभिनव ने भी साधा शानू पर निशाना, फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया का हादसे में निधन

हाल ही में एक्ट्रेस ईशा तलवार ने यशराज फिल्म्स (YRF) की एक मशहूर डायरेक्टर शानू शर्मा के ऑडिशन को याद किया था, जो उन्हें बहुत अजीब लगा था। अब ‘बिग बॉस’ का खिताब जीत चुकीं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी शानू के साथ अपने अनुभव को शेयर किया है। ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट अभिनव ने शानू की तीखी टिप्पणियों का जिक्र किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी। अभिनव ने लिखा, “जब मेरी फिल्म ‘रोर’ रिलीज होने वाली थी, तो उस समय मुझे यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने का मौका मिला।

मैं इसके लिए वहां पहुंचा और उन्होंने मुझे कहा, तुम दिखने में बहुत अच्छे हो, लेकिन तुम्हारे अंदर स्पार्क की कमी है। तुम ऑडिशन जरूर दे सकते हो लेकिन...कुछ साल बाद मेरी मुलाकात संजय लीला भंसाली सर से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इंशाअल्ला’ के लिए हुई। मुझे अच्छे से याद है कि भंसाली सर ने मेरी काफी ज्यादा तारीफ की थी और मुझसे कहा कि तुमने अभी तक इतना कम काम क्यों किया है। मैंने तुम्हारा ऑडिशन देखा है और तुम्हारे अंदर बहुत प्रतिभा है। मुझे ऐसा लगता है कि इंसल्ट एक मौका होता है, उन लोगों से मिलने के लिए जो आपके टैलेंट की इज्जत करते हैं।”

अभिनव ने बताया कि वे सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ ‘इंशाअल्ला’ में काम करने वाले थे, जो बाद में बंद हो गई। इसके लिए ही उन्होंने भंसाली से मुलाकात की थी। अभिनव फिलहाल हाल ही कलर्स टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में रुबीना के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों यूट्यूब पर व्लॉग्स भी शेयर करते रहते हैं। अभिनव से पहले 'मिर्जापुर', 'सास बहू और फ्लेमिंगो' और 'आर्टिकल 15' में एक्टिंग से तारीफें बटोरने वालीं ईशा तलवार ने भी करिअर के शुरुआती दिनों में अजीबोगरीब ऑडिशन का जिक्र किया जो शानू ने ही लिया था। ईशा ने बताया कि किस तरह से शानू ने उनका आत्मविश्वास ही तोड़ दिया था।

तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही से गई असफिया खान की जान

मशहूर सोशल मीडिया स्टार और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर असफिया खान का मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पनवेल के पास हुए भीषण हादसे में निधन हो गया। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। असफिया को गंभीर चोटें लगीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पनवेल तालुका पुलिस के अनुसार इस हादसे का कारण तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही थी। टोयोटा अर्बन क्रूजर चला रहे ड्राइवर नूर आलम खान ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क पर 3 से 4 बार पलटी खाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गाड़ी अनियंत्रित होकर चकनाचूर हो गई। असफिया लखनऊ की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर खासकर इंस्टाग्राम पर जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय थीं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी, फैशन, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग गानों पर रील्स बनाती थीं। उनके 2 लाख 33 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 1000 से ज्यादा पोस्ट मौजूद हैं, जिनमें वे ब्रांड्स के साथ भी काम करती थीं। असफिया की रील्स वायरल होती थीं और फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते थे। असफिया के अचानक निधन की खबर सुन उनके फॉलोअर्स बेहद दुखी और सदमे में हैं। वे उनकी फोटो और वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह