न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेस्ट कैंसर को हराने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई ये बीमारी, जय-माही की बेटी तारा ने बर्थडे पर हासिल की खास उपलब्धि

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल को पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Aug 2023 12:38:46

ब्रेस्ट कैंसर को हराने के बाद इस टीवी एक्ट्रेस को हुई ये बीमारी, जय-माही की बेटी तारा ने बर्थडे पर हासिल की खास उपलब्धि

टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल को पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। हालांकि इस जानलेवा बीमारी को हराने के बाद अब वो एक नई बीमारी की शिकार हो गई हैं। यह सूचना भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्हें कॉस्टोकॉन्ड्राइटिस नामक बीमारी हुई है। छवि ने लिखा, नई वाली बीमारी लाई हूं बाजार में इसे कोस्टोकॉन्ड्राइटिस कहते हैं। फैंसी नहीं है?

इसके होने का कारण ऑस्टियोपेनिया के द्वारा होने वाला इंफेक्शन हो सकता है। मुझे सांस लेते, हाथ और बांहों का उपयोग करते, लेटते, बैठते और हंसते समय या लगभग हर चीज में दर्द होता है। लेकिन मैं फिर भी पॉजिटिव रहती हूं शायद ही ऐसा होता कि मैं नेगेटिव रहती हूं। हम जब भी नीचे गिरते हैं तो फिर से उठने की कोशिश करते हैं?

यही कोशिश मैं भी कर रही हूं, ताकि इस बीमारी से भी जंग जीत सकूं। उल्लेखनीय है कि ये बीमारी चेस्ट में मौजूद कार्टिलेज में चोट लगने से होती है। छवि की पोस्ट सामने आने के बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। छवि ने ‘शश्श्श फिर कोई है’, ‘बंदिनी’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘3 बहूरानियां’ जैसे सीरियल में काम किया है।

chhavi mittal,costocondritis,jay bhanushali,mahhi vij,tara,times square billboard

जय भानुशाली ने शेयर किया तारा का वीडियो

टीवी के लोकप्रिय कलाकार जय भानुशाली और माही विज की छोटी सी बेटी तारा के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल तारा की एक उपलब्धि से उनके माता-पिता खुशी से झूम उठे। दरअसल तारा अपने चौथे बर्थडे पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई दीं। तारा गुरुवार (3 अगस्त) को चार साल की हो गईं। जय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड से तारा का एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में तारा को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है और वह बेहद प्यारी लग रही है। इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाना बड़ा अचिवमेंट है। इससे खुश माही ने लिखा, "प्राउड मदर।" जय ने लिखा, "जब मैं कहता हूं कि मैं अपनी बेटी की तरह फैंस का प्यार चाहता हूं तो मेरा मतलब यह होता है..वह टाइम स्कवायर न्यूयॉर्क में थी।"

तारा के लिए सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खुशी जाहिर कर रहे हैं। तारा के इंस्टाग्राम पर 350K फॉलोअर्स हैं। जय और माही की शादी के 8 साल बाद साल 2019 में तारा का जन्म हुआ। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर तारा के साथ हैप्पी लाइफ की झलकियां शेयर करता रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार