न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉर्डर 2 के बाद वरुण धवन करेंगे डेविड धवन की अगली फिल्म की शूटिंग, चौथी बार साथ आएगी हिट जोड़ी!

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 02 Mar 2025 6:05:21

बॉर्डर 2 के बाद वरुण धवन करेंगे डेविड धवन की अगली फिल्म की शूटिंग, चौथी बार साथ आएगी हिट जोड़ी!

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे चुके हैं और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। इन दिनों वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का एक एक्सटेंडेड शेड्यूल पूरा करने के बाद वरुण अपने पिता डेविड धवन के साथ एक नए रोमांटिक प्रोजेक्ट में नज़र आने वाले हैं। हालांकि, इस फिल्म का टाइटल फिलहाल तय नहीं किया गया है।

बॉर्डर 2 में वरुण धवन का दमदार रोल

साल 1997 में आई ‘बॉर्डर’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और अब जेपी दत्ता इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस बार फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का अगला शेड्यूल उत्तराखंड में शूट किया जाएगा। इसके बाद वरुण, साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ एक रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे, जिससे श्रीलीला बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

चौथी बार साथ काम करेंगे वरुण और डेविड धवन

वरुण और डेविड धवन की जोड़ी पहले भी धमाल मचा चुकी है। दोनों ने साथ में ‘मैं तेरा हीरो’ (2014), ‘जुड़वा 2’ (2017) और ‘कुली नंबर 1’ (2020) जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब उनकी चौथी फिल्म में मृणाल ठाकुर और मनीष पॉल भी शामिल होंगे। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, गोवा, लंदन और यूके जैसी इंटरनेशनल लोकेशंस पर होगी।

लंदन में होगा भव्य शूट

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसकी शूटिंग लंदन के कई आइकॉनिक लोकेशंस पर बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा, फिल्म में एक ग्रैंड डांस नंबर भी शामिल किया जाएगा, जिसे इंटरनेशनल बैकड्रॉप में शूट किया जाएगा। डेविड धवन की फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी और खूबसूरत लोकेशंस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

फिल्म की शूटिंग इस साल मई 2025 से शुरू होने की संभावना है। वरुण धवन और डेविड धवन की इस नई फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है!

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ