न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहमान-सायरा की सुलह की संभावना पर बोलीं वकील, वायरल हो रहे वीडियो में उदास दिखे संगीतकार

मशहूर संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही तलाक की घोषणा की थी। शादी के 29 साल बाद उठाए गए इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 11:56:25

2 News : रहमान-सायरा की सुलह की संभावना पर बोलीं वकील, वायरल हो रहे वीडियो में उदास दिखे संगीतकार

मशहूर संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही तलाक की घोषणा की थी। शादी के 29 साल बाद उठाए गए इस कदम से रहमान के फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर कुछ समय से चर्चा चल रही है कि रहमान और सायरा अपने रिश्ते को एक और मौका दे सकते हैं। उनमें सुलह की गुंजाइश है, लेकिन उनकी वकील वंदना शाह ने इन खबरों पर रोक लगा दी है। वंदना ने विक्की लालवानी के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा कि अब रहमान और सायरा के बीच में सुलह नहीं हो सकती है।

दोनों के बीच सुलह मुमकिन नहीं है। मैं यह नहीं कह रही हूं कि सुलह संभव नहीं है। मैं आशावादी इंसान हूं और हमेशा प्यार के बारे में बात करती हूं। हालांकि रहमान और सायरा का जॉइंट स्टेटमेंट बिल्कुल साफ है। दोनों लंबे समय से एक रिश्ते में थे और इस फैसले पर पहुंचने के लिए बहुत विचार किया गया है। जब वंदना से पूछा गया कि अगर रहमान और सायरा तलाक लेते हैं तो बच्चों की कस्टडी किसके पास जाएगी?

इस पर उन्होंने कहा कि बच्चों की कस्टडी किसके पास जाएगी यह अभी तक फाइनल नहीं हो सका है। ये फाइनल होना अभी बाकी है। बच्चे एडल्ट हैं तो वे खुद ही तय कर सकते हैं कि उन्हें पिता या मां किसके साथ में रहना है। तलाक के बाद सायरा को एलिमनी मिलेगी या नहीं इस बारे में मैं कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं। सायरा उनमें से हैं, जिन्हें पैसों से कोई लेना-देना नहीं है।

एआर रहमान ने गोवा में IFFI में की थी शिरकत, पैप्स और फैंस से बचते नजर आए

एआर रहमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो तलाक के बाद सार्वजनिक तौर पर पहली बार नजर आए। उनके चेहरे से उदासी साफ झलक रही है। रहमान हाल ही गोवा में 55वें IFFI (अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) में पहुंचे। वहां वे 'लता मंगेशकर मेमोरियल टॉक : म्यूजिकल थिएटर इन इंडिया' पर एक सेशन में शामिल हुए। सेशन खत्म होने के बाद रहमान को कार की ओर जाते हुए देखा गया।

इस दौरान वे थोड़े उदास नजर आए। उनके चेहरे से मुस्कान गायब थी। उन्होंने पैपराजी और फैंस से दूरी बनाए रखी। हालांकि कार में बैठने से पहले उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन जरूर किया। यह वीडियो देख रहमान को चाहने वाले चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि रहमान की जिंदगी फिर से खुशहाल हो जाए। रहमान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने पूछा कि आप इतने उदास क्यों हैं? तो वहीं कई यूजर्स रहमान से तलाक को लेकर सवाल करते नजर आए। रहमान के तलाक के कुछ घंटे बाद ही उनकी टीम मेंबर मोहिनी डे ने भी अपने पति मार्क से अलग होने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में नेटिजंस सवाल करने लगे कि क्या दोनों का कनेक्शन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री