न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Advance Booking: सफलता के हवाई घोड़े पर सवार ‘कांतारा चैप्टर 1’, हाथों-हाथ बिक रहे टिकट, सिर्फ 3 दिन में कमाए 8 करोड़ से ज्यादा

एडवांस बुकिंग के महज तीन दिन में ‘कांतारा – ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने 8 करोड़ 11 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। कमाई के यह आंकड़े कल देर रात तक के हैं। ट्रेड पर नजर रखने वाले अनाधिकृत विश्लेषकों का कहना है कि कमाई के यह आंकड़े 10 करोड़ को पार कर चुके हैं। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 9:55:25

Advance Booking: सफलता के हवाई घोड़े पर सवार ‘कांतारा चैप्टर 1’, हाथों-हाथ बिक रहे टिकट, सिर्फ 3 दिन में कमाए 8 करोड़ से ज्यादा

वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार रही कन्नड़ अभिनेता, लेखक निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा – ए लीजेंड चैप्टर 1’ की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। साल 2022 में आई पहली फिल्म ‘कांतारा’ को दर्शकों से बेपनाह प्यार मिला था और अब उसका प्रीक्वल आते ही लोगों की उत्सुकता एक बार फिर चरम पर है।

एडवांस बुकिंग की शुरुआत होते ही टिकटों की बिक्री में जो उफान देखने को मिला है उससे यह उम्मीद जगी है कि पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी। एडवांस बुकिंग के महज तीन दिन में ‘कांतारा – ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने 8 करोड़ 11 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। कमाई के यह आंकड़े कल देर रात तक के हैं। ट्रेड पर नजर रखने वाले अनाधिकृत विश्लेषकों का कहना है कि कमाई के यह आंकड़े 10 करोड़ को पार कर चुके हैं। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी इस हद तक है कि इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होते ही हजारों टिकट चंद घंटों में बिक गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक फिल्म के 1,31,491 टिकट बिक चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ देशभर में 5195 शोज के साथ रिलीज की जा रही है। इस स्क्रीन काउंट को मेकर्स ने शुरुआती रिस्पॉन्स को देखते हुए तय किया है और माना जा रहा है कि रिलीज के बाद शो की संख्या में और इज़ाफा हो सकता है।

फिल्म की लोकप्रियता को भुनाने के लिए इस बार इसे सिर्फ कन्नड़ में नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। हालांकि, रिलीज के समय यह फिल्म केवल 2D फॉर्मेट में ही उपलब्ध होगी। मेकर्स को इस बात का पूरा भरोसा है कि प्रीक्वल फिल्म भी पहले पार्ट की तरह ही ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

बात की जाए एडवांस बुकिंग की शुरुआत की, तो 26 सितंबर को फिल्म की कन्नड़ वर्जन की बुकिंग खोली गई थी, जबकि हिंदी और अन्य भाषाओं में 28 सितंबर से बुकिंग शुरू की गई। इतने कम समय में 8 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग बताती है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।

ट्रेड विश्लेषकों और दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या ‘कांतारा – ए लीजेंड चैप्टर 1’ प्रदर्शन के बाद भी कमाई की इस रफ्तार को जारी रख पाएगी। इसका जवाब तो 2 अक्टूबर को फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ही मिलेगा। लेकिन फिलहाल इतना तो तय है कि ‘कांतारा – चैप्टर 1’ की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री जोरदार होने वाली है और यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह