Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिंगर अदनान सामी की मां का निधन, लिखा इमोशनल नोट, बेटियों को लेकर स्वर्ण मंदिर पहुंचा स्टार कपल

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की फिल्मों में कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दे चुके मशहूर गायक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Oct 2024 12:04:59

2 News : सिंगर अदनान सामी की मां का निधन, लिखा इमोशनल नोट, बेटियों को लेकर स्वर्ण मंदिर पहुंचा स्टार कपल

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड की फिल्मों में कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दे चुके मशहूर गायक अदनान सामी की मां नौरीन सामी खान का निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अदनान ने आज सोमवार (7 अक्टूबर) सुबह बताया कि उनकी मां बेगम नौरीन सामी खान का 77 की उम्र में इंतकाल हो गया। अदनान ने एक इमोशनल नोट लिखते हुए मां की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

अदनान ने लिखा, “बहुत दुख के साथ मैं अपनी प्यारी मां बेगम नौरीन सामी खान के निधन की खबर आप सभी को दे रहा हूं...हम गहरे दुख में डूबे हुए हैं। इस खबर को सुनने के बाद से सभी को जबरदस्त झटका लगा है। वह एक अविश्वसनीय महिला थीं, जिन्होंने हर व्यक्ति के साथ बड़े मान-सम्मान से बात की, उनके साथ प्यार और खुशी से रहीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। अल्लाह हमारी प्यारी मां को जन्नत-उल-फिरदौस में आशीर्वाद दे...आमीन।” यह खबर मिलने के बाद अदनान के फैंस और साथी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

फिल्ममेकर कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर ने लिखा, “प्रिय अदनान, रोया और मदीना मुझे आपकी मां की मौत का बहुत दुख है। मैं प्रार्थना करूंगी आपके परिवार को इस दुख से निकलने के लिए शक्ति मिले और आपकी मां को जन्नत नसीब हो।” गायक राघव ने लिखा, “अल्लाह उन्हें जन्नत में सबसे अच्छी जगह दे। मां को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं है। अल्लाह आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे।” उल्लेखनीय है कि अदनान की मां जम्मू और पिता अरशद सामी खान अफगान पाकिस्तान के पश्तून थे। अरशद पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे और बाद में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बन गए, जिन्होंने 14 देशों में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में काम किया।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने हाल ही दिखाया था जुड़वां बेटियों का चेहरा

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह अपने पति अभिनव शुक्ला और जुड़वां बेटियों एधा व जीवा के साथ वक्त बिता रही हैं। अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह पति व बेटियों संग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को एक फैन ने शेयर किया है। रुबीना और अभिनव दोनों ने अपनी बेटियों को गोद में थामा हुआ है।

एक बेटी ने नन्हे हाथों से हाथ जोड़ा हुआ है तो दूसरी बेटी पापा की नकल करने की कोशिश कर रही है। बता दें रुबीना ने हाल ही में नवरात्रि के पहले दिन पहली बार अपनी बच्चियों का चेहरा फैंस को दिखाया। रुबीना पिछले साल 27 नवंबर को मां बनी थीं। रुबीना ने 21 जून 2018 को एक्टर अभिनव के साथ शादी की थी। दोनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में साथ नजर आ चुके हैं।

वहां दोनों ने खुलासा किया था कि उनका रिश्ता टूटने वाला है और उन्होंने इसे बचाने के लिए एक-दूसरे को 6 महीने का समय दिया है। फैंस के लिए खुशी की बात रही कि उनका रिश्ता सलामत रहा और वे आज भी साथ हैं। रुबीना ने ‘बिग बॉस’ का खिताब जीता था। रुबीना 'छोटी बहू', 'शक्ति' जैसे हिट शो में काम कर चुकी हैं। वह अब हिंदी फिल्म ‘हम तुम मकतूब’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका