न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अदनान सामी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल, बोले - ये कोई और है!

बॉलिवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी का वजन कभी 230 किलो हुआ करता था लेकिन अब धीरे-धीरे उन्होंने अपना काफी वजन कम किया, लेकिन अब मालदीव से उनकी जो नई फोटोज सामने आई हैं, उसको देखने के बाद फैंस के लिए उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 1:29:47

अदनान सामी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस के लिए पहचानना हुआ मुश्किल, बोले - ये कोई और है!

बॉलिवुड के फेमस सिंगर अदनान सामी का वजन कभी 230 किलो हुआ करता था लेकिन अब धीरे-धीरे उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया है, मालदीव से उनकी जो नई फोटोज सामने आई हैं, उसको देखने के बाद फैंस के लिए उनको पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। अदनान ने यूं तो अपना काफी वजन घटाकर खुद को स्लिम एंड फ‍िट शेप दे दिया है, पर अब उनके लेटेस्ट फोटोज देख उन्हें पहचान पाना भी मुश्क‍िल है। अदनान पूरी तरह से बदले नजर आ रहे हैं। एक नजर में आपको लगेगा कि ये कोई और है! हर कोई कह रहा है कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। अदनान सामी (Adnan Sami) इस समय मालदीव (Maldives) में हैं और फैमिली के साथ वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। अदनान सामी ने मालदीव वेकेशन से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की है। ब्लैक टी-शर्ट, एव‍िएटर सनग्लासेज, ट्र‍िम्ड लुक कैरी किए अदनान ने समंदर के नजदीक से अपनी एक शानदार फोटो शेयर की है। उन्होंने अपनी फैमिली के साथ भी एक और फोटो शेयर की है। जिसको देखने के बाद फैंस हैरान हैं । उनके पोस्ट पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'तुम आख‍िर हो कौन? और कोई इतना हॉट कैसे हो सकता है?'

एक यूजर ने लिखा- 'मैं अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर सकती...बहुत बड़ा बदलाव।'

एक ने अदनान की तारीफ में लिखा- 'लोग गुजरते दिन के साथ बूढ़े होते हैं पर अदनान सामी जवान होते जा रहे हैं।'

एक शख्स ने लिखा- 'शानदार जॉ लाइन और गजब का वेट लॉस #Inspiration'।

एक अन्य ने लिखा- 'मैं इनके डायट‍िश‍ियन और न्यूट्र‍िशन‍िस्ट को जानना चाहता हूं। बहुत बढ़‍िया काम किया है उसने।'

की है चार शादियां

साल 1993 में अदनान ने पहली शादी ऐक्ट्रेस Zeba Bakhtiar से की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम Azaan Sami Khan है। इनकी शादी तीन साल में टूट गई थी। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2001 से वो इंडिया में रहने लगे। इसी साल उन्होंने दुबई की रहने वाली Arab Sabah Galadari संग शादी की। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। Arab का पहली शादी से एक बेटा भी था। इनका रिश्ता डेढ़ साल में ही खत्म हो गया। साल 2008 में Arab मुंबई वापस लौटीं और अदनान से दोबारा शादी की और उन्हीं के साथ रहने लगीं, लेकिन इस बार भी ये शादी एक साल तक ही चल पाई। इसके बाद ने फिर से डिवॉर्स फाइल किया। साल 2010 में अदनान ने Roya Sami Khan से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात इंडिया में ही हुई थी और अदनान ने उन्हें प्रपोज किया था। साल 2017 में दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम Medina Sami Khan है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका