न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेबा ने खो दिया था मानसिक संतुलन, अदनान सामी से तलाक पर खुलकर बोलीं ‘हिना’ फेम एक्ट्रेस

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने बॉलीवुड फिल्म 'हिना' में ऋषि कपूर के अपोजिट भूमिका निभाकर भारत में खूब नाम कमाया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 10:34:39

जेबा ने खो दिया था मानसिक संतुलन, अदनान सामी से तलाक पर खुलकर बोलीं ‘हिना’ फेम एक्ट्रेस

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार (Zeba Bakhtiar) ने बॉलीवुड फिल्म 'हिना' में ऋषि कपूर के अपोजिट भूमिका निभाकर भारत में खूब नाम कमाया था। उन्होंने पाकिस्तान से भारत आकर बसे गायक अदनान सामी के साथ निकाह किया था। हालांकि उनका तलाक हो चुका है। जेबा ने अब इस रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। जेबा और अदनान के बीच बेटे अजान सामी की कस्टडी के लिए लंबी लड़ाई चली। जेबा का आरोप है कि वे अदनान के कारण इमोशनल ट्रॉमा से गुजरीं। जेबा ने आमना हैदर इसानी को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब मेरा शादी हुई थी, मैं कुछ फिल्मों में काम कर रही थी। मुझे एक्टिंग नहीं करनी थी।

मैं लिखने के साथ प्रोड्यूस करना चाहती थी। अदनान से शादी के बाद अजान हुआ और मैं पूरी तरह उसमें बिजी हो गई। जब मेरी शादी टूटी तो मैंने फिर से प्रोडक्शन और दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया। जेबा ने कहा कि अजान की कस्टडी के लिए चली लड़ाई के दौरान मैंने मानसिक संतुलन खो दिया था। मैं किसी तरह जिंदा थी लेकिन वो मैं नहीं थी। मुझे वो वक्त ठीक से याद भी नहीं। मैंने 18 महीनों तक कोई काम नहीं किया लेकिन मेरे अपने के लिए काम करना जरूरी था।

adnan sami,henna,actress zeba bakhtiar,singer adnan sami,pakistani actress zeba bakhtiar

जेबा बख्तियार ने की हैं 4 शादियां

मेरी एक दोस्त थी जो इंग्लैंड में एक सीरियल कर रही थी। मैंने उसके शो पर जॉइन कर लिया और लंदन में जाकर एक नई शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि जेबा और अदनान ने 1993 में शादी की थी। दोनों की शादी चार साल के बाद 1997 में टूट गई थी। जेबा पाकिस्तान के एक बहुत प्रभावशाली परिवार में 1965 में जन्मी थीं। जेबा ने चार शादियां की हैं।

जेबा ने 17 साल की उम्र में 1982 में अपने ही शहर क्वेटा के रहने वाले सलमान गिलानी से शादी कर ली थी लेकिन करीब 5 साल में ही ये रिश्ता खत्म हो गया। साल 1989 में उन्होंने भारतीय एक्टर जावेद जाफरी से गुपचुप शादी कर ली लेकिन 1990 में ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अदनान सामी से नाता जोड़ा और फिर 2008 में पाकिस्तान में सोहेल खान लेगारी से शादी की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश