न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB OTT 3 फेम अदनान शेख की हुई शादी, शेयर किया वीडियो लेकिन नहीं दिखाया दुल्हन का चेहरा

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा लेने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने मंगलवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 11:16:27

BB OTT 3 फेम अदनान शेख की हुई शादी, शेयर किया वीडियो लेकिन नहीं दिखाया दुल्हन का चेहरा

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा लेने वाले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने मंगलवार (24 सितंबर) को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख के साथ निकाह कर लिया। इस मौके पर कपल की फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद थे। फैंस को अदनान के निकाह की तस्वीरें और वीडियो का बेसब्री से इंतजार था। अब शादी का ऑफिशियल वीडियो सामने आ गया है। अदनान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है।

इसमें अदनान को निकाह पढ़ते, निकाहनामे पर अंगूठा लगाते और दुल्हन का घूंघट उठाते देखा जा सकता है। अदनान ने कैप्शन में कुरान की आयत लिखी है। उन्होंने लिखा, “और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया है। अल्हमदुलिल्लाह।” वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस कपल को जमकर बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं। खास बात ये है कि निकाह के वीडियो में भी अदनान की दुल्हन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। शादी से पहले संगीत सेरेमनी में अदनान ने दुल्हन संग मीडिया के सामने पोज दिए थे, लेकिन तब भी आयशा के चेहरे पर मास्क लगा था।

ऐसे में कई लोगों में सस्पेंस क्रिएट हो गया कि दुल्हन कौन है। हालांकि आयशा ने बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी थी। उन्होंने लिखा था, “अल्लाह के करम से मैं आज तक हिजाब में हूं और अपने इस बड़े दिन पर भी मैं अपनी खूबसूरती जाहिर नहीं करना चाहती। मैंने अपनी पूरी जिंदगी इसे बनाए रखा है। प्लीज मेरी हेल्प करें। मेरी कोई फोटो या वीडियो ना बनाएं।” गौरतलब है कि आयशा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं।

रिसेप्शन में आयशा ने पैपराजी की अपील पर सुनाई आवाज

इस बीच कपल ने बुधवार (25 सितंबर) को मुंबई में ही अपने दोस्तों और करीबियों के लिए वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस मौके पर कई सितारे उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान कपल काफी खूबसूरत लग रहा था। आयशा रिसेप्शन में भी रेड कलर के मास्क के साथ आईं जो उनके लहंगे के साथ मैच कर रहा था। वहीं अदनान ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी जंच रहे थे।

इस दौरान पैपराजी ने आयशा से कुछ बोलने के लिए कहा क्योंकि अब तक वह अपने चेहरे को छुपाने के साथ-साथ कुछ बोलने से भी बचती हुई नजर आ रही थीं। इस पर आयशा ने पहली बार सभी को अपनी आवाज सुनाते हुए विश भी किया। हालांकि अदनान काफी शर्माते हुए नजर आए।

बता दें इससे पहले अदनान की संगीत सेरेमनी में टीवी के कई सितारे और सोशल मीडिया स्टार्स देखने को मिले। अदनान के खास दोस्त और इंटरनेट के स्टार फैजल शेख ने खूब मस्ती की। BB OTT 3 की विजेता सना मकबूल, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी ने समारोह में चार चांद लगा दिए। शिवानी और सना ने जमकर मस्ती की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान