न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB OTT 3 फेम यूट्यूबर के घर गूंजीं किलकारियां, इस एक्टर ने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म का कॉलम छोड़ा खाली

लोकप्रिय यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख की जिंदगी खुशियों से महक उठी है। अदनान पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 7:51:04

2 News : BB OTT 3 फेम यूट्यूबर के घर गूंजीं किलकारियां, इस एक्टर ने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म का कॉलम छोड़ा खाली

लोकप्रिय यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदनान शेख की जिंदगी खुशियों से महक उठी है। अदनान पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी दी। अदनान और उनकी पत्नी आयशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उनका घर नन्हे-मुन्ने की किलकारियों से गूंज रहा है। अदनान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पालना नजर आ रहा है और उस पर लिखा है, “Welcome to the world…It’s a baby boy!” वीडियो के अंत में एक व्यक्ति अपने हाथों में नवजात शिशु को गोद में लिए दिखाई देता है।

अदनान ने खुशी का इजहार करते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अल्लाह ने हमें हमारे प्यारे बेटे का आशीर्वाद दिया है। मैं अपनी फीलिंग्स और इमोशंस को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल है। आप सभी से गुजारिश है कि हमें अपनी दुआओं में जरूर याद रखें।” इस पोस्ट के सामने आने के बाद अदनान को फैंस और साथी कंटेंट क्रिएटर्स जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वे बेहद उत्साहित हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनके बेटे के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं। बता दें अदनान ने पिछले साल सितंबर में आयशा के साथ निकाह किया था।

इसके बाद दोनों ने शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। हालांकि आयशा ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपना चेहरा नहीं दिखाया है। शादी के वक्त भी वह मास्क पहने हुए ही नजर आई थीं। शादी के बाद कुछ विवाद भी सामने आए थे, जिन पर खूब चर्चा हुई थी। अदनान को ‘BB OTT 3’ में देखा गया था, जहां उन्होंने दमदार पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीता। शो में उनकी दोस्ती और सशक्त विचारों को काफी पसंद किया गया।

हालांकि वे बहुत लंबे समय तक शो में नहीं टिक सके, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इज़ाफा हुआ। अदनान एक पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार हैं और खासकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन बेस है। वे लाइफस्टाइल, मोटिवेशन और रियल लाइफ वीडियो के जरिए यंग जनरेशन से जुड़ते हैं।

विक्रांत मैसी ने कहा, मुझे लगता है कि सबको हक है अपना धर्म चुनने का

एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर 7 फरवरी 2024 को माता-पिता बने थे। बेटे के पहले जन्मदिन पर इस कपल ने उसका चेहरा दिखाया था। उन्होंने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म का कॉलम खाली छोड़ दिया है। विक्रांत ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया। विक्रांत ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा धर्म या कास्ट को लेकर भेदभाव ना करे या हेट ना करे। मुझे लगता है धर्म एक पर्सनल च्वाइस है। मुझे लगता है कि सबको हक है अपना धर्म चुनने का। मेरे घर पर हर प्रकार के धर्म आपको मिलेंगे।

मुझे लगता है धर्म तो इंसान ने बनाया है। मैं पूजा करता हूं, गुरुद्वारे भी जाता हूं, दरगाह भी जाता हूं। मुझे इन सब जगह शांति मिलती है। मुझे विश्वास है कि कोई मुझे देख रहा है और मैं भगवान का शुक्र भी मानता हूं जो मुझे काम मिलता है उसके लिए और मुझे सेफ रखने के लिए। पहले जब मैंने इस बारे में बात की थी तो लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब सवाल खड़े किए लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अपने बेबी बॉय के बर्थ सर्टिफिकेट में मैंने धर्म वाला जो कॉलम है उसे खाली छोड़ दिया। तो जब उसका बर्थ सर्टिफिकेट आया सरकार से तो उसमें धर्म नहीं था। ऐसा नहीं है कि सरकार आपको बोलती है कि लिखना पड़ेगा।

ये आप पर निर्भर करता है। मुझे काफी दुख होगा अगर कभी मेरा बेटा धर्म को लेकर कुछ भेदभाव करे, तो मैं अपने बेटे की परवरिश ऐसा नहीं चाहता। बता दें विक्रांत के पिता क्रिश्चियन, मां सिख हैं और उनके भाई ने 17 साल की उम्र में इस्लाम धर्म अपना लिया था। विक्रांत की पत्नी शीतल राजपूत ठाकुर परिवार से हैं। विक्रांत खुद किसी एक धर्म को फॉलो नहीं करते हैं। विक्रांत को आखिरी बार पिछले साल फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में देखा गया था। वे अब शनाया कपूर के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी