न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मेट्रो में ‘मेट्रो इन दिनों’ का प्रमोशन करते दिखे सारा-आदित्य, मूवी ‘पति, पत्नी और वो 2’ में धमाल मचाएगी यह तिकड़ी

एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की ‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे फैंस की धड़कनें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 8:31:10

2 News : मेट्रो में ‘मेट्रो इन दिनों’ का प्रमोशन करते दिखे सारा-आदित्य, मूवी ‘पति, पत्नी और वो 2’ में धमाल मचाएगी यह तिकड़ी

एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की ‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे फैंस की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। वे इस जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते देखने के लिए बेताब हैं। वैसे डायरेक्टर अनुराग बासू की इस फिल्म में तीन और जोड़ियां अनुपम खेर-नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी-कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल-फातिमा सना शेख भी अपनी चमकक बिखेरने को तैयार है। इस बीच मूवी के प्रमोशन के लिए हाल ही में आदित्य व सारा मेट्रो में सफर करते देखे गए। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

दोनों ने सोमवार (30 जून) को मुंबई में मेट्रो की जर्नी का आनंद लिया। मेट्रो कोच के अंदर से उनके वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गईं हैं। एक वीडियो में वे एक-दूसरे के बगल में बैठे और सेल्फी के लिए पोज देते हुए नजर आए। जब आदित्य ने तस्वीरें क्लिक कीं, तो सारा ने अपना हाथ उनके कंधे पर रखा। फिर एक फीमेल फैन ने उनके पास आकर उनके साथ फोटो क्लिक करने की इच्छा जताई। आदित्य ने सारा को फोटो के लिए अपनी सीट से खड़े होने का इशारा किया। जब वे कैमरे के लिए पोज दे रहे थे, तो सारा ने लड़की को अपनी दूसरी तरफ कर दिया और फिर मुस्कुराईं।

एक और क्लिप में सारा और आदित्य मेट्रो में खड़े होकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सारा नेवी-ब्लू को-ऑर्ड सेट, स्लीवलेस क्रॉप टॉप और मैचिंग ट्राउजर में आकर्षक लग रही थीं। आदित्य ने नेवी और व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट और ब्लू पैंट पहन सबका ध्यान खींचा। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफर का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मेट्रो में मस्ती।" फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह रोमांटिक ड्रामा साल 2007 की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' की सीक्वल है। इसका निर्माण अनुराग बसु, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, तानी बसु ने टी-सीरीज और अनुराग बसु प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म चार अलग-अलग जोड़ों की प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें युवा, बूढ़े और मध्यम आयु वर्ग के लोग शामिल हैं, जो एक मेट्रो सिटी में रह रहे हैं।

‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना इन 2 एक्ट्रेस के साथ लड़ाएंगे इश्क

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। फैंस के साथ समीक्षकों से भी इस फिल्म को पोजिटिव रिस्पोंस मिला था। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिकाएं थीं। इस फिल्म के सीक्वल का पहले ही ऐलान हो चुका है। अब खबर आ रही है कि 'पति, पत्नी और वो 2' के हीरो अभिनेता आयुष्मान खुराना होंगे। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार मुख्य भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने आयुष्मान को चुना है।

वे फिल्म में वामिका गब्बी और सारा अली खान के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। फिल्म में वामिका, आयुष्मान की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं जबकि उनकी प्रेमिका का किरदार सारा अदा करेंगी। इस तिकड़ी को देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। तीनो सितारे पहली बार साथ काम करेंगे। सीक्वल के डायरेक्टर भी मुदस्सर अजीज ही होंगे। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। बता दें कि 'पति, पत्नी और वो' 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी।

यह 45 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 117 करोड़ रुपए कमाए थे। फिलहाल इस फिल्म का मजा अमेजन प्राइम वीडियो पर लिया जा सकता है। ‘पति पत्नी और वो’ साल 1978 में आई दिवंगत एक्टर संजीव कुमार, मौसमी चटर्जी और विद्या सिन्हा की मूवी ‘पति पत्नी और वो’ की रीमेक थी, जिसे नए तड़के के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया था। डायरेक्टर ने इसे कानपुर शहर में गढ़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी