न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदित्य ने तोड़ी रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी, सनी के जन्मदिन पर फैंस को मिला यह बड़ा तोहफा

एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। आदित्य का नाम पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 12:49:13

2 News : आदित्य ने तोड़ी रिलेशनशिप स्टेटस पर चुप्पी, सनी के जन्मदिन पर फैंस को मिला यह बड़ा तोहफा

एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। आदित्य का नाम पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ लिया जा रहा था। इस साल कई दिनों से कहा जा रहा है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। वैसे अभी तक न तो आदित्य और न ही अनन्या ने इस बारे में कोई बयान दिया। इस बीच आदित्य एक्ट्रेस करीना कपूर खान के शो 'व्हाट वीमेन वांट' में पहुंचे।

आदित्य ने इस दौरान अपने जीवन के कई निजी किस्सों के बारें में खुलकर बात की और रिलेशनशिप स्टेटस पर भी चुप्पी तोड़ी। शो के प्रोमो में आदित्य ने मजाकिया अंदाज में रिलेशनशिप 'घोस्टिंग' पर विचार रखे। जब करीना ने पूछा कि वे इससे कैसे निपटते हैं, तो आदित्य ने मजाक में कहा, “100 मैसेज! मैं वैसे भी अपने फोन के साथ बहुत बुरा हूं। मेरा पूरा दिन बीत जाएगा, और मैं बस... ब्लॉक कर दूंगा।” इसके बाद करीना ने कहा कि बहुत सी महिलाएं आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहती हैं।

इस पर आदित्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या चिलिंग भी कोई स्टेटस है?' तब करीना ने भी मजाक में कहा, “आप हमेशा चिलिंग करते रहते हैं, आदि।” आदित्य के बयान से लग रहा है कि वह अभी सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। बता दें कि अनन्या और आदित्य ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। आदित्य के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब सारा अली खान के साथ अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' में दिखेंगे।

aditya roy kapoor,actor aditya roy kapoor,ananya panday,aditya ananya,Kareena Kapoor Khan,aditya ananya breakup,sunny deol,sunny birthday,sunny 67 years,jaat movie poster

फिल्म ‘जाट’ से मेकर्स ने किया सनी देओल का फर्स्ट लुक आउट

दिग्गज एक्टर सनी देओल आज शनिवार (19 अक्टूबर) को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी ने इस मौके पर फैंस को नई फिल्म का तोहफा दिया है। सनी ने शुक्रवार को इस साउथ डेब्यू फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। अब इसका टाइटल और फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म का नाम 'जाट' है। मेकर्स ने सनी का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वे हाथ में एक बड़ा सीलिंग फैन लिए दिख रहे हैं। सनी के चेहरे पर जबरदस्त गुस्सा है।

मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “मास एक्शन के लिए नेशनल परमिट मैन पेश है, सनी देओल जाट, हैप्पी बर्थडे एक्शन सुपरस्टार, मास फीस्ट लॉडिंग।” फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया। इससे पहले सनी ने फिल्म से एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वे कंधे पर बैग टांगे दिख रहे थे। पोस्टर पर लिखा था, सनी देओल के बर्थडे पर फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक सामने आएगा। फिल्म का ऐलान 20 जून को हुआ था।

इसके डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी हैं। यह एक मास एक्शन फिल्म है, जिसे अल्लू अर्जुन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ के मेकर्स मैत्री मूवीज बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सनी की पिछली फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई 'गदर 2' थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री