न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : Cannes 2025 में रेड कार्पेट पर अदिति ने लाल साड़ी में ढाया कहर, रितेश ने बताई 'राजा शिवाजी' की रिलीज डेट

इन दिनों फ्रांस में जारी 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय एक्ट्रेस अपनी चमक बिखेर रही हैं। रेड कार्पेट पर उनका जलवा कायम है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 8:53:55

2 News : Cannes 2025 में रेड कार्पेट पर अदिति ने लाल साड़ी में ढाया कहर, रितेश ने बताई 'राजा शिवाजी' की रिलीज डेट

इन दिनों फ्रांस में जारी 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय एक्ट्रेस अपनी चमक बिखेर रही हैं। रेड कार्पेट पर उनका जलवा कायम है। अब इस लिस्ट में ‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का नाम भी जुड़ गया है। अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश अदाओं से अदिति ने सभी का दिल जीत लिया। कांस में खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची अदिति को देख हर किसी की नजर उन्हीं पर थम गई। अदिति वैसे तो ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक हर आउटफिट में कमाल लगती हैं, लेकिन कांस में उनके लुक की बहुत चर्चा हो रही है।

वाइब्रेंट प्लेन रेड कलर की साड़ी अदिति पर फब रही थी। इस साड़ी में ब्लू कलर का बॉर्डर भी दिख रहा था। अदिति ने प्लेन रेड कलर की साड़ी के साथ सिंगल स्ट्रैप ब्लॉउज कैरी किया था। माथे पर लाल बिंदी उनके लुक को खास बनाने में मदद कर रहा था। उनके हेयर स्टाइल की बात करें, तो बालों का बन बनाया और मांग में सिंदूर भरा हुआ था, जो लोगों का ध्यान खींच रहा था। इसके साथ लुक को एलिगेंट और क्लासी टच देने के लिए अदिति ने कुंदन नेकलेस के साथ इयररिंग भी पहन रखा था।

स्मोकी आईज, गाढ़ा काजल, मस्कारा से सजी पलकें, हल्का ब्लश, यह सब मिलकर उन्हें भारतीय झलक जैसा दिखा रहा था। गालों पर गुलाबी चमक उन्हें एक फ्रेश ब्राइडल ग्लो दे रही थी, जिससे उनका पूरा चेहरा खिल उठा था। अदिति ने पिछले साल साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ के साथ शादी की थी। आपको बता दें कि 13 मई से शुरू हुआ कांस फिल्म फेस्टिवल 24 मई तक जारी रहेगा। अब तक रेड कार्पेट पर दुनियाभर से कई सेलेब्रिटी ने सिनेमाई उत्सव को विभिन्न स्टाइल्स में सेलिब्रेट किया है। रेड कार्पेट पर नजर आने वाली कुछ सबसे स्टाइलिश भारतीय हस्तियों में जान्हवी कपूर, उर्वशी रौतेला, विशाल जेतवा, ईशान खट्टर, करण जौहर, सिमी गरेवाल, शर्मिला टैगोर जैसी हस्तियां शामिल हैं।

'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगे ये बड़े सितारे भी

एक्टर रितेश देशमुख पिछले दिनों रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ में खलनायक के रूप में दिखे। लोगों को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आई। अब रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राजा शिवाजी' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। रितेश ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “महाराष्ट्र के आराध्य देवता, महान शक्तिशाली राजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज को सिनेमाई शुभकामनाएं प्रस्तुत करते हुए राजा शिवाजी 1 मई 2026 को मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में रिलीज होगी।”

फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका डायरेक्शन कर रहे रितेश ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्ति नहीं हैं, वे एक भावना हैं, जो लाखों लोगों के दिलों में बसती है। उनकी असाधारण कहानी का एक हिस्सा बता पाना सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी दोनों है। मैं ज्योति देशपांडे और जियो स्टूडियोज का इस विजन में अपना विश्वास रखने के लिए बहुत आभारी हूं।

इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और रितेश की पत्नी जेनेलिया देशमुख भी हैं। फिल्म युद्धरत साम्राज्यों और बढ़ते विद्रोहों से चिह्नित एक अशांत युग की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज