न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अदिति-सिद्धार्थ ने की शादी, एक्ट्रेस ने दिखाईं झलकियां, ‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगी यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ के साथ शादी हो गई है। दोनों ने प्राइवेट वेडिंग की। अदिति ने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Sep 2024 1:34:37

2 News : अदिति-सिद्धार्थ ने की शादी, एक्ट्रेस ने दिखाईं झलकियां, ‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगी यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ के साथ शादी हो गई है। दोनों ने प्राइवेट वेडिंग की। अदिति ने सोशल मीडिया पर फैंस को शादी की झलकियां दिखाई हैं। कपल ने धूमधड़ाके और चकाचौंध के बजाय परिवारवालों के बीच काफी सादगी से शादी की है। उन्होंने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की। अदिति ने कैप्शन में लिखा, “तुम मेरे सूर्य हो, मेरे चंद्रमा हो, और मेरे सभी सितारे हो…अनंतकाल तक पिक्सी सोलमेट बने रहना…हंसी, कभी बड़े न होना…अनंत प्रेम, प्रकाश और जादू के लिए। श्रीमती और श्री अदु-सिद्धू।”

इस पोस्ट पर फिल्मी दुनिया के सितारे व उनके फैंस उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अदिति ने सुनहरी जरी कढ़ाई के साथ एक सुंदर टिशू ऑर्गेजा लहंगा कैरी किया है। उनके सुनहरे ब्लाउज में हाथ से कढ़ाई की हुई है। सिद्धार्थ ने साउथ इंडियन परिधान मुंड और कुर्ता पहने हैं। दक्षिण भारतीय शादी के रीति-रिवाजों के अनुसार ही दोनों एक-दूजे के हुए हैं। कपल ने मार्च में एक पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी। अदिति ने लिखा था, “उसने हां कह दिया! E. N. G. A. G. E. D”

अदिति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह मई में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। अदिति बॉलीवुड में 'अजीब दास्तान', 'दिल्ली 6', 'बाजीराव मस्तानी' सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दूसरी ओर सिद्धार्थ को 'नुव्वोस्तानंते नेनोददंतना', 'रंग दे बसंती', 'बोम्मारिलु', 'स्ट्राइकर' और 'अनगनागा ओ धीरुडु' जैसी फिल्मों से जाना जाता है। सिद्धार्थ व अदिति की यह दूसरी शादी है। दोनों की पहली शादी टूट चुकी है।

एक्ट्रेस निया शर्मा ने साइन किया BB 18 का अनुबंध

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन का जल्द ही आगाज होने वाला है। शो को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार कोई न कोई खबर आ रही है। कभी इसके कंटेस्टेंट को लेकर बात होती है तो कभी होस्ट को लेकर। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस निया शर्मा की BB 18 में एंट्री हो गई है।

निया इन दिनों कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे कॉमेडी-कुकिंग शो 'लॉफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि निया को हर साल ‘बिग बॉस’ में आने के लिए न्यौता मिलता था, लेकिन कभी बात नहीं बन पाई थी और आखिरकार वह इस बार दिखाई देंगी।

निया ने कुछ ही दिन पहले शो का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। निया के इंस्टाग्राम पर 80 लाख फॉलोअर्स हैं। निया डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 10वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं, जो साल 2022 में प्रसारित हुआ था। निया को 'खतरों के खिलाड़ी' के 8वें सीजन में भी देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री