न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के बाद पहली बार साथ दिखे अदिति-सिद्धार्थ, ऋषभ के साथ लिंकअप वाली खबरों पर ऐसा बोलीं उर्वशी

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ हाल ही में विवाह बंधन में बंधे हैं। कपल ने 16 सितंबर को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Sep 2024 12:39:17

2 News : शादी के बाद पहली बार साथ दिखे अदिति-सिद्धार्थ, ऋषभ के साथ लिंकअप वाली खबरों पर ऐसा बोलीं उर्वशी

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ हाल ही में विवाह बंधन में बंधे हैं। कपल ने 16 सितंबर को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। यह शादी 400 साल पुराने मंदिर वानापर्थी में हुई थी। कपल ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब शादी के बाद अदिति और सिद्धार्थ पहली बार एक साथ स्पॉट हुए। गुरुवार (19 सितंबर) रात कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इस दौरान अदिति और सिद्धार्थ एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। जहां सिद्धार्थ पहले वाले ही अंदाज में दिखे, वहीं अदिति का बदला-बदला रूप दिखा। अदिति सादगीभरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वह पिंक कलर के अनारकली सूट में दिखाई दीं। इसके साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी और कानों में झुमके के साथ लुक कंप्लीट किया। अदिति मांग का सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

दूसरी ओर, सिद्धार्थ के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लू डेनिम शर्ट और ब्लैक ट्राउजर कैरी किया था। इसमें वे काफी हैंडसम लग रहे थे। सिद्धार्थ ने ब्लू कैप और हेडफोन के साथ एयरपोर्ट लुक पूरा किया। कपल की ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। फैंस उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अदिति और सिद्धार्थ की लव स्टोरी साल 2021 में फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर शुरू हुई थी। करीब 3 साल डेटिंग के बाद कपल ने इस साल मार्च में सगाई की थी। दोनों की ही यह दूसरी शादी है।

मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखने में ही विश्वास रखती हूं : उर्वशी

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम लंबे समय से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जा रहा है। अब उर्वशी ने पहली बार इन खबरों पर रिएक्शन दी है। उर्वशी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की है। उर्वशी ने कहा कि ऋषभ से लिंकअप वाली खबरें जो हमेशा आती हैं, उन्हें लेकर मैं कहना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाह महज फर्जी बाते हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखने में ही विश्वास रखती हूं।

मैं अपने करिअर और अपने काम पर फोकस करती हूं और इसी के लिए मैं जुनूनी हूं। मुझे लगता है कि ऐसे मामलों को स्पष्टता के साथ संबोधित करना और अटकलों के बजाय सच्चाई पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होता है। मैं खुद पर ध्यान देना चाहती हूं और साथ में अपने काम में ग्रोथ चाहती हूं। मुझे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।

मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से छुपाकर रखना बेहतर समझती हूं और कोशिश करती हूं कि ये मुझे विचलित न करें। कई बार ये चीजें मुझे अपने करिअर पर ईमानदारी के साथ फोकस करने और अपने मूल्यों पर टिके रहने की ताकत देती हैं। मैं बस अपने लक्ष्यों पर टिके रहने की कोशिश करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री