Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अदिति ने सिद्धार्थ से फिर की शादी, दिखाई झलकियां, RHTDM के फ्लॉप होने से टूट गया था इनका दिल

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (38) इसी साल साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ (45) के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। अब अदिति ने सिद्धार्थ के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 1:34:47

2 News : अदिति ने सिद्धार्थ से फिर की शादी, दिखाई झलकियां, RHTDM के फ्लॉप होने से टूट गया था इनका दिल

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (38) इसी साल साउथ इंडियन एक्टर सिद्धार्थ (45) के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। अब अदिति ने सिद्धार्थ के साथ राजस्थान में जयपुर जिले के अलीला फोर्ट बिशनगढ़ में फिर से शादी की है। अदिति ने फैंस के लिए शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के साथ पोज देते हुए खुशी से झूम रहे हैं। वे एक-दूसरे से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और उनमें कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है।

सिद्धार्थ ने अदिति के गले में मंगलसूत्र पहनाया और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पत्नी को सात जन्मों के लिए अपना बना लिया। अदिति की पारंपरिक तेलंगाना शादी से उनकी चांद की मेहंदी भी नजर आ रही है। अदिति जटिल कढ़ाई वाले चमकीले लाल दुल्हन के लहंगे में कहर बरपा रही हैं। ब्लाउस पूरी बाजू का है और बंद गले का बनाया हुआ है। दुप्पटे को भी बहुत ही सिंपल रखा गया है। उन्होंने पारंपरिक भारतीय आभूषण पहने हैं, जिसमें माथा पट्टी, नाक की नथ, झुमके और सोने के गहने शामिल हैं। उनका सिंपल मेकअप लुक को पूरा कर रहा है। दूसरी ओर, सिद्धार्थ सूक्ष्म कढ़ाई वाली आइवरी शेरवानी में जंच रहे हैं।

उनका लेयर्ड पर्ल नेकलेस उनके पारंपरिक पहनावे के साथ मैच कर रहा है। अदिति ने कैप्शन में ला दिल वाली इमोजी का इस्तेमाल करते हुए लिखा, “जीवन में सबसे अच्छी चीज एक-दूसरे को थामे रखना है।” बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर को वानपार्थी के एक मंदिर में जाकर शादी की थी। तब भी उन्होंने सभी रस्मों की झलकियां साझा थीं। अदिति की पहली शादी साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। चार साल बाद तलाक हो गया। सत्यदीप ने साल 2023 में मसाबा गुप्ता के साथ शादी कर ली। सिद्धार्थ ने पहली शादी साल 2003 में की थी और चार साल बाद तलाक हो गया था।

आर माधवन ने 23 साल पहले ‘रहना है तेरे दिल में’ मूवी के साथ बॉलीवुड में किया था डेब्यू

एक्टर आर माधवन इस साल अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ में नजर आए थे। फिल्म हिट रही और माधवन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। इस बीच माधवन की फिल्म ‘हिसाब बराबर’ का गोवा में चल रहे 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में प्रीमियर हुआ। इस दौरान माधवन ने अपनी आइकॉनिक मूवी ‘रहना है तेरे दिल में’ को लेकर बात की। यह मूवी 23 साल बाद अगस्त में दोबारा रिलीज हुई थी।

फिल्म से माधवन और दीया मिर्जा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माधवन ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि जब मेरी पहली फिल्म RHTDM फ्लॉप हुई थी तो मेरा दिल टूट गया था। मुझे खुशी है कि यह फिल्म आखिरकार कल्ट क्लासिक बन गई। इसके फिर से रिलीज होने और पहले से ज्यादा कमाई करने से मुझे बहुत अच्छा लगा। जब यह पहली बार रिलीज हुई तो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई और यह फ्लॉप हो गई। मुझे याद है कि मैं बहुत दुखी था। मैंने सभी मंदिरों में जाकर प्रार्थना की थी।

फिल्म को सही तरीके से बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन यह दिल तोड़ने वाला था। मुझे नहीं पता था कि किस्मत ने मेरे लिए एक बड़ी कहानी लिखी है। यह फिल्म फिर से रिलीज हुई और पहले से ज्यादा कमाई की। इतने साल बाद भी किसी फिल्म के लिए पहचाना जाना अद्भुत है। ‘रहना है तेरे दिल में’ का डायरेक्शन गौतम वासुदेव मेनन ने किया था और यह उनकी ही तमिल फिल्म मिन्नाले का रीमेक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका