न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फराह के घर जमा हुए अदिति-सिद्धार्थ सहित ये सितारे, शिल्पा ने डॉटर्स डे पर समीशा को ऐसे किया विश

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Sep 2024 8:39:40

2 News : फराह के घर जमा हुए अदिति-सिद्धार्थ सहित ये सितारे, शिल्पा ने डॉटर्स डे पर समीशा को ऐसे किया विश

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 16 सितंबर को शादी कर ली। शादी 400 साल पुराने मंदिर वानापर्थी में हुई थी। इस मौके पर दोनों के घरवाले मौजूद थे। कपल ने शादी की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी थी। शादी के बाद हाल ही यह पेयर पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुआ। दोनों को देख ऐसे लग रहा था, जैसे वे एक-दूजे के लिए ही बने हैं।

अब यह कपल दिग्गज कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान के घर अपनी शादी का जश्न मनाता नजर आया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल इस सेलिब्रेशन का वीडियो फराह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें सिद्धार्थ व अदिति केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में दिखे। अदिति ने जहां डेनिम शर्ट के साथ मैचिंग जींस पहनी थी वहीं सिद्धार्थ रेड शर्ट पहने नजर आए।

वीडियो में कई और स्टार्स भी हैं जो केक कटने के बाद ताली बजाकर कपल को बधाई देते दिखाई दिए। अदिति-सिद्धार्थ के बाद एक्टर राजकुमार राव ने मोदक काटकर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सफलता का जश्न मनाया। उनकी पत्नी पत्रलेखा भी साथ थीं। वीडियो में हुमा कुरैशी के भाई एक्टर साकिब सलीम, फरहा के भाई साजिद खान और जावेद अख्तर भी हैं। फराह ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जश्न मनाने के लिए बहुत सारे दोस्त..अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी। राजकुमार राव ने दी सबसे बड़ी हिट। बस मेरे पास दुनिया में सबसे अच्छे दोस्त हैं। उन्हें प्यार करो।”

शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने भी शेयर की झलकियां

आज रविवार (22 सितंबर) को दुनियाभर में बेटियों का खास दिन डॉटर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपनी बेटियों के साथ इसका जश्न मनाया। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी समीशा की ड्राइंग का वीडियो शेयर किया है। समीशा ने ड्राइंग में लिखा है, “आई लव यू मॉम” और वीडियो में समीशा अपनी मां से उसकी बनाई ड्राइंग देखने के लिए कहती है। ऐसा कहते हुए वह काफी क्यूट लग रही हैं।

शिल्पा फिर समीशा से पूछती हैं, “सबसे अच्छी लड़की कौन है?” इस पर समीशा खुद की ओर इशारा करती है। वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, “मेरी बच्ची हैप्पी डॉटर्स डे, मेरी प्यारी समीशा, मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।” साथ ही बैकग्राउंड में “यू आर माई सनशाइन” गाना बज रहा है। उल्लेखनीय है कि शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ फोटो व वीडियो शेयर करती रहती हैं।

हाल ही गणेश चतुर्थी पर उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। फिल्ममेकर करण जौहर ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने बेटे और बेटी के साथ केक काटकर खास दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर व कॉमेडियन राजपाल यादव ने भी अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और उन्हें डॉटर्स डे विश किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री