न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 7 साल बाद जुड़वां बेटियों की मां बनीं अदिति, नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से बदला एक्ट्रेस का जीवन

एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने स्टार प्लस के सीरियल इश्कबाज से घर-घर में पहचान बनाई। दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। हालांकि वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 11:51:41

2 News : शादी के 7 साल बाद जुड़वां बेटियों की मां बनीं अदिति, नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से बदला एक्ट्रेस का जीवन

एक्ट्रेस अदिति गुप्ता ने स्टार प्लस के सीरियल 'इश्कबाज' से घर-घर में पहचान बनाई। दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। हालांकि वह पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। इस बीच अदिति के फैंस के लिए खुशखबरी है। अदिति जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति कबीर चोपड़ा संग तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंका दिया। वे शादी के 7 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। अदिति ने 12 अगस्त को 2 बेटियों को जन्म दिया। अब करीब 50 दिन बाद कपल ने पोस्ट शेयर कर यह खुशी साझा करते हुए लिखा, “नर्वस, उत्साहित और भावुक!! आखिरकार अपना छोटा सा राज दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं।”

एक तस्वीर में अदिति पति संग मैचिंग कपड़ों में पोज दे रही है। दोनों एक साथ बेहद क्यूट लग रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स अदिति और कबीर को बधाई देते हुए नजर आए। आशका गरोडिया, कृतिका कामरा, दृष्टि धामी सहित कई स्टार्स ने कपल पर प्यार बरसाया। आशका ने लिखा, “कितनी शानदार खबर है! आप दोनों को बधाई! दो नन्हे-मुन्नों के लिए दुआएं।” बता दें साल 2018 में अदिति ने कबीर संग धूमधाम से शादी की थी। पेशे से कबीर एक बिजनेसमैन हैं। अदिति ने कबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था।

फिर उन्होंने सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। फिर उसी साल दिसंबर में जोड़े ने एक करीबी समारोह में शादी कर ली। तब से ही अदिति पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अदिति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से डेब्यू किया था। इसके बाद व ‘इश्कबाज’, ‘धड़कन’, ‘पुनर्विवाह’, ‘ये है आशिकी’, ‘बदलते रिश्तों की दास्तान’ जैसे सीरियल में काम किया। वह आखिरी बार वेब सीरीज ‘C-814 कंधार हाईजैक’ में एयर हॉस्टेस के रोल में नजर आई थीं।

सुकीर्ति कांडपाल ने बताया, मेरी मां के माध्यम से मुझे नीम करोली बाबा का आशीर्वाद मिला

एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल ने मशहूर नीम करोली बाबा के बारे में खास बातें बताई हैं। सुकीर्ति ने बाबा संग अपनी मां के जुड़ाव के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे उनसे उन्हें मजबूती मिली और कैसे हनुमान चालीसा का पाठ करने से उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव आए। सुकीर्ति ने TOI को दिए इंटरव्यू में कहा कि महाराज जी मेरी मां को बेटा कहकर बुलाते थे। हम उन्हें अपने दादाजी की तरह मानते हैं। बचपन में ही मेरी मां ने मुझे हनुमान चालीसा सिखाई थी, जो आज भी मेरी इनर स्ट्रेंथ और आत्मविश्वास का सोर्स है।

मुझे लगता है कि मेरी मां के माध्यम से मुझे नीम करोली बाबा का आशीर्वाद मिला है। वे मेरे दादा जैसे हैं। मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स से पहले मेरी मां नीम करोली बाबा से मिल चुकी थी। एक्ट्रेस बनना मेरे लिए किसी जादू से कम नहीं था। मां का बाबा से जुड़ाव की खातिर यह सब हुआ। बता दें कि उत्तराखंड की रहने वालीं सुकीर्ति ने कई हिट टीवी शो में काम किया है, जिनमें 'प्यार की ये एक कहानी', 'बिग बॉस 8', 'अनुपमा' जैसे शो शामिल हैं।

वह ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’, ‘स्टोरी 9 मंथ्स की’, ‘काला टीका’, ‘कैसा ये इश्क है’, ‘अजब सा रिस्क है’, ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में भी थीं। सुकीर्ति ‘अनुपमा’ में श्रुति आहूजा का रोल कर चुकी हैं। वहीं बाबा की बात करें तो नैनीताल में स्थित कैंची धाम आश्रम उनकी आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। हर साल 15 जून को यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। अमेरिका और यूरोप में भी नीम करोली बाबा के लाखों अनुयायी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद