एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती है। इस बीच अदा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहतरीन तरीके से समंदर किनारे सिलम्बम मार्शल आर्ट (Martial Art) करते दिख रही हैं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहने इसमें वो हमेशा की तरह बोल्ड और दबंग स्टाइल में नजर आ रही हैं। इस इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने ऐसा मार्शल आर्ट दिखाया है कि लग रहा है वो सालों से प्रेक्टिस कर रही हैं।
अदा शर्मा के इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। बता दें कि एक्ट्रेस अदा शर्मा फिल्मों में तो कम नजर आ रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘अदा की अदा’ पर 5.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने यूनिक फैशन सेंस से एक अलग जगह बनाई है। हालांकि कई बार वो अजीबो गरीब पोस्ट शेयर कर काफी ट्रोल भी होती हैं।














