न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर लगाया गंभीर आरोप, करूर रैली में भगदड़ पर इन सितारों ने जताया दुख

सुभाष घई (80) की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में होती है। शो मैन के नाम से मशहूर घई ने ‘हीरो’, ‘कर्ज’, ‘मेरी जंग’, ‘विधाता’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 2:19:08

2 News : इस एक्ट्रेस ने सुभाष घई पर लगाया गंभीर आरोप, करूर रैली में भगदड़ पर इन सितारों ने जताया दुख

सुभाष घई (80) की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में होती है। शो मैन के नाम से मशहूर घई ने ‘हीरो’, ‘कर्ज’, ‘मेरी जंग’, ‘विधाता’, ‘सौदागर’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘परदेस’, ‘ताल’, ‘यादें’ जैसी लोकप्रिय और हिट फिल्में बनाई हैं। फिलहाल घई अपने हुनर के बजाय गलत कारण से खबरों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस नेहल वडोलिया ने घई पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। नेहल ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं एक लड़के को डेट कर रही थी। सब नया-नया ही था। हम दोनों देखना चाहते थे कि ये रिश्ता कहां तक पहुंचता है। लेकिन एक दिन मेरे बॉयफ्रेंड ने कहा कि वो घई का मैनेजर है।

फिर एक दिन हम उनके घर गए। हमने वहां पार्टी की। तब घई ने मेरे साथ अजीबोगरीब हरकत की। मैं उन दिनों शराब पीती थी। सभी लोग हम एक रूम में पार्टी कर रहे थे। इस बीच मेरे हाथ से कुछ गिर गया। तब सुभाषजी ने कहा कि चलो बालकनी दिखाता हूं। वहां से शहर कैसा दिखता है, देखो। तभी वो मेरे करीब आने लगे। वो मुझसे अजीब तरह की बातें करने लगे। कहते कि तुम बहुत सुंदर हो। हंसी भी तुम्हारी अच्छी है। तुम सेक्सी हो। तब मुझे ये सब बहुत अजीब लगा। मैं वाशरूम गई, इतने में घई मेरे बहुत करीब से गुजरे जिससे मैं अनकंफर्टेबल हो गई।

जब मैं हटने की कोशिश करने लगी, तो उन्होंने मेरे गालों में अपने होंठ लगा दिए। उनका थूक मेरे गाल पर लग गया था। वहां मेरा बॉयफ्रेंड भी था, फिर भी ऐसा हुआ। इस घटना के बाद नेहल ने अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया। इस बीच पूरे मामले में घई की टीम ने बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि वे कभी भी नेहल से नहीं मिले। उन पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। उल्लेखनीय है कि नेहल ने अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत साल 2018 में टीवी शो 'मंगलम दंगलम' से की थी। इसके बाद उन्होंने कई वेब सीरीज 'गंदी बात सीजन 3', 'मस्तराम', 'जूली', 'दुनाली' और 'इमली' में काम किया। कुछ समय पहले वह एजाज खान के विवादित रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' में नजर आई थीं।

nehal vadoliya,actress nehal vadoliya,subhash ghai,filmmaker subhash ghai,nehal ghai,karur stampede,rajinikanth,kamal haasan,vijay

रजनीकांत-कमल हासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जताई अपनी संवेदनाएं

तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सेलेब्स ने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। विजय ने एक्स पर लिखा, “मेरा हृदय टूट गया है। मैं असहनीय, अवर्णनीय पीड़ा और दुख में हूं। मैं करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने एक्स पर लिखा, “करूर में हुई घटना में निर्दोष लोगों की मौत की खबर ने दिल को झकझोर दिया है। बहुत दुख हो रहा है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। घायलों के प्रति संवेदना।” तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने एक्स पर लिखा, “मेरा दिल दुख रहा है। करूर से आई खबर दिल दहला देने वाली और दर्दनाक है। भीड़भाड़ में फंसे उन निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं तमिलनाडु सरकार से अनुरोध करता हूं कि भगदड़ में बचाए गए लोगों का उचित इलाज और पीड़ितों को उचित राहत मिले।”

एक्टर कीर्ति ने लिखा, “करूर से आई खबर से बहुत दुख हुआ है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। आइए हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो।” कोरियोग्राफर व एक्टर प्रभु देवा ने लिखा, “करूर में हुई दुखद जान-माल की हानि से दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह