न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बाइक पर स्टंट करते 71 साल के टीकू का वीडियो वायरल, हुई FIR, इस बात से भड़के कैटरीना के फैंस

छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया (71) इन दिनों अपने काम के बजाय एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं, जो सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 1:45:09

2 News : बाइक पर स्टंट करते 71 साल के टीकू का वीडियो वायरल, हुई FIR, इस बात से भड़के कैटरीना के फैंस

छोटे और बड़े पर्दे के मशहूर एक्टर टीकू तलसानिया (71) इन दिनों अपने काम के बजाय एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनकी नई गुजराती फिल्म ‘मिसरी’ के प्रमोशन के दौरान अहमदाबाद की सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाकर स्टंट करना उनके लिए भारी पड़ गया। टीकू और फिल्म की टीम ने बिना पुलिस की अनुमति के सड़कों पर बाइक स्टंट किया। सामने आए वीडियो में टीकू न केवल ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते दिखे, बल्कि बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए खतरनाक अंदाज में स्टंट भी करते नजर आए। इसे फिल्म के प्रमोशन के हिस्से के रूप में शूट किया गया था।

वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर तुरंत चालान भरना पड़ता है, तो कलाकारों को क्यों छूट दी जाए? कई लोगों ने राज्य के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी और डीजीपी विकास सहाय को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। आखिरकार अहमदाबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फिल्म की टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विवाद बढ़ने के बाद टीकू ने सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार की।

उन्होंने कहा कि यह स्टंट सिर्फ फिल्म प्रमोशन का हिस्सा था, लेकिन अब मुझे एहसास है कि ऐसा करना गलत था। मेरा उद्देश्य किसी को गलत संदेश देना नहीं था। यह सिर्फ फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटी थी, लेकिन मैं मानता हूं कि हमें कानून का सम्मान करना चाहिए। बता दें टीकू लंबे समय से फिल्म जगत में सक्रिय हैं और अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। ‘मिसरी’ की बात करें तो यह आज शुक्रवार (31 अक्टूबर) को गुजरात के मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में टीकू के साथ अभिनेत्री मानसी पारेख और अभिनेता रौनक कामदार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का उद्देश्य रोमांस और परिवारिक मूल्यों पर केंद्रित है।

tiku talsania,actor tiku talsania,tiku bike stunt,tiku reckless driving,misri movie,tiku misri,katrina kaif,actress katrina kaif,katrina pregnant

एक पोर्टल ने बालकनी में आईं प्रेग्नेंट कैटरीना की तस्वीरें की पोस्ट

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से चर्चाओं में हैं। अब एक मीडिया पोर्टल ने कैटरीना की कुछ फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी हैरान रह गए। वे पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पुलिस कार्रवाई की मांग करने लगे। कैटरीना की ये तस्वीरें तब ली गईं जब वह अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट की बालकनी से बाहर निकलीं। इन प्राइवेट फोटो ने नेटिजंस को हैरान कर दिया। एक फैन ने लिखा, “कैमरे से पहले मैनर्स ऑन करो।”

दूसरे ने लिखा, “प्राइवेसी कहां है??? यह उनका घर है, उनकी बालकनी से उनकी तस्वीरें क्यों लीं?” तीसरे ने लिखा, “प्राइवेसी का उल्लंघन शब्द है। हमें उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए।” इसके साथ ही एक यूजर ने मीडिया हाउस और पैपराजी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की और लिखा, “यह एक अपराध है! पुलिस को उस व्यक्ति पर कार्रवाई करनी चाहिए जो तस्वीरें ले रहा था और किसी की प्राइवेसी का हनन कर रहा था।”

कुछ अन्य लोगों ने प्रकाशन से तस्वीरें हटाने को कहा, वहीं एक यूजर ने मीडिया हाउस को माफी मांगने का अनुरोध किया। बता दें सितंबर में कैटरीना और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की बात शेयर की थी। हालांकि उन्होंने डिलिवरी डेट का खुलासा नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड