Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनू सूद ने अपनी सोसाइटी में पकड़ा सांप, वीडियो वायरल, इस एक्टर ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल में गरीबों के मसीहा के रूप में उभरे थे। उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी। तब से ही सोनू अपने काम से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 8:59:35

2 News : सोनू सूद ने अपनी सोसाइटी में पकड़ा सांप, वीडियो वायरल, इस एक्टर ने बेटी को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल में गरीबों के मसीहा के रूप में उभरे थे। उन्होंने लोगों की खूब मदद की थी। तब से ही सोनू अपने काम से ज्यादा इस इमेज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सोनू अपने हाथों से सांप को बचाते हुए दिखे रहे हैं। ये वीडियो शनिवार (19 जुलाई) का है। घटना मुंबई स्थित हाउसिंग सोसाइटी की है। सोनू इस सोसाइटी में ही रहते हैं। सोनू सोसाइटी के कंपाउंड में अपने फैंस से बात कर रहे थे तभी अचानक वहां एक सांप घुस आया। जैसे ही लोगों ने उस सांप को देखा तो हड़बड़ी मच गई।

सोनू ने बिना डरे और बिना घबराए आराम से नंगे हाथों से सांप को पकड़ लिया और उसे पकड़ कर पिलो कवर के अंदर डाल दिया। पैपराजी ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। सोनू अपने फैंस और अन्य लोगों को अवेयर करते हुए बताते हैं कि ऐसे मौकों पर उन्हें कैसे रिएक्ट करना चाहिए। वीडियो में सोनू ये कहते हुए दिख रहे हैं कि यह सांप हमारी सोसाइटी में आ गया था। यह माउस स्नेक है, ऐसे सांप जहरीले नहीं होते हैं। फिर भी हमें सावधान रहना चाहिए। मैंने इसे पकड़ा क्योंकि मुझे थोड़ा एक्सपीरियंस है पर आप ऐसा ना करें।

ऐसी सिचुएशन में सबसे पहले किसी प्रोफेशनल्स को ही बुलाए क्योंकि सावधानी बहुत जरूरी है। इसके बाद सोनू ने अपने हेल्पर्स को उस सांप को जंगल में छोड़ने के लिए कह दिया। ऐसे में अब सोनू के फैंस उन्हें हीरो बता रहे हैं। एक ने लिखा, “सोनू सूद सर ने आज फिर कुछ अलग कर दिखाया। जहां लोग सांप देखकर भाग जाते हैं, वहीं सोनू सूद ने अपने हाथों से जिंदा सांप पकड़कर लोगों को दिखाया। ना कोई घबराहट और न ही डर।”

दूसरे ने लिखा, “सर तो असली वाले हीरो निकले हम तो टीवी वाले सोच रहे थे।” तीसरे ने लिखा, “आप सर बहुत अच्छे हैं, सभी को उनके घर तक छोड़ आते हैं।” सोनू के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘फतेह’ थी। इसमें सोनू ने एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया था। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली।

महेश बाबू ने सितारा के 13 साल की होने पर शेयर की फोटो और लिखा…

साउथ सिनेमा के बड़े स्टार महेश बाबू और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा आज रविवार (20 जुलाई: को 13 साल की हो गई हैं। महेश ने इस मौके पर उनके लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट पर ने सिर्फ फैंस बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने भी प्यार लुटाया है। महेश ने सितारा के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में महेश जहां कैमरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं वहीं सितारा अपने पापा को चिढ़ाती नजर आईं।

महेश ने कैप्शन में लिखा, “और बस यूं ही...वो किशोरी हो गई! जन्मदिन मुबारक हो सितारा। हमेशा मेरी लाइफ को रोशन करती रहीं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।” प्रियंका ने भी सितारा को बर्थडे विश किया। प्रियंका ने कमेंट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक सितारा…” खबरों के अनुसार महेश और प्रियंका बहुत जल्द एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बता दें कि महेश और नम्रता की शादी साल 2005 में हुई थी। शादी के बाद नम्रता ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी। दूसरी ओर, महेश साउथ सिनेमा के प्रिंस कहलाते हैं जो कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। कपल के एक बेटा गौतम भी है, जिसका जन्म साल 2006 में हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका