न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी पंचतत्व में विलीन, PM मोदी सहित साथी कलाकारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार देर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 12:51:20

रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी पंचतत्व में विलीन, PM मोदी सहित साथी कलाकारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। 83 वर्षीय अरविंद के निधन की खबर भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने कन्फर्म की है। पिछले 2-3 दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। बुधवार को अरविंद का मुंबई के कंदीवली वेस्ट स्थित धाणुकरवाडी शमशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अरविंद की अंतिम यात्रा में उनके रिश्तेदारों और 'रामायण' में उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार पहुंचे। अरविंद ने लगभग 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया था। गुजराती भाषा की धार्मिक और सामाजिक फिल्मों से उन्हें दर्शकों में पहचान मिली थी, जहां उन्होंने 40 वर्षों तक योगदान दिया। अरविंद ने गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए सात पुरस्कार जीते। अरविंद ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। वे काफी समय तक राजनीति में भी सक्रिय रहे।

actor arvind trivedi,arvind trivedi death,ramayan,ravan,gujrat,pm narendra modi,entertainment news in hindi

अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया हुए भावुक

अरविंद त्रिवेदी के निधन से रामायण में उनके साथ राम, लक्ष्मण और सीता का रोल कर चुके अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया बेहद दुखी हैं। अरुण गोविल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदीजी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सान्निध्य पाएंगे। सुनील लहरी ने लिखा-बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने पिता समान व्यक्ति, अपने मार्गदर्शक, शुभचिंतक और एक जेंटलमैन को खो दिया है। एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने लिखा-उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। एक बहुत अच्छे इंसान अरविंद त्रिवेदी (रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे।

actor arvind trivedi,arvind trivedi death,ramayan,ravan,gujrat,pm narendra modi,entertainment news in hindi

मोदी ने बताया असाधारण अभिनेता, पांच साल रहे थे भाजपा सांसद

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-हमने अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा को लेकर भी बेहद जुनूनी थे। उन्हें 'रामायण' में उनके द्वारा किए गए काम को लेकर कई पीढ़ियां याद करेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति। 1991 में अरविंद भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे। आपको बता दें कि अरविंद का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ। उनका करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ। उल्लेखनीय है कि हाल ही टीवी इंडस्ट्री ने एक और नामी चेहरे घनश्याम नायक को खो दिया था। 77 वर्षीय नायक ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का रोल कर खूब प्यार बटोरा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर