न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे अभिनेता अनुपम श्याम, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ के रोल से हुए मशहूर, किया कई फिल्मों में काम

करीब डेढ़ साल से चल रहे कोरोनाकाल के दौरान हम एक्टिंग की दुनिया से कई दिग्गजों को खो चुके हैं। अब इस इंडस्ट्री से एक बार फिर ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 11:30:57

नहीं रहे अभिनेता अनुपम श्याम, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ के रोल से हुए मशहूर, किया कई फिल्मों में काम

करीब डेढ़ साल से चल रहे कोरोनाकाल के दौरान हम एक्टिंग की दुनिया से कई दिग्गजों को खो चुके हैं। अब इस इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दरअसल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अनुपम श्याम का निधन हो गया है। 63 वर्षीय अनुपम ने रविवार (8 अगस्त) को अंतिम सांस ली। अनुपम आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे। हालांकि अनुपम काफी समय से बीमार थे लेकिन मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पिछले साल किडनी की समस्या के चलते हुए थे हॉस्पिटल में एडमिट

पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के वक्त अनुपम को किडनी में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भाई ने आर्थिक मदद की अपील की थी क्योंकि वे बिल चुकाने में असक्षम थे। इस साल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ के दूसरे सीजन की शुरुआत होने पर उन्होंने वापसी की थी। शूट खत्म होने के बाद अनुपम सप्ताह में तीन बार डायलिसिस पर जाते थे। डायरेक्टर अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा कि बहुत दुख हुआ ये जानकर कि दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से निधन हो गया है। ये फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान है। श्रद्धांजलि। एक्टर मनोज जोशी सहित अन्य सेलेब्स ने भी दुख जताया है।

1993 में शुरू किया था एक्टिंग करियर

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अनुपम ने करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी। 'प्रतिज्ञा' के अलावा उन्होंने 'रिश्ते', 'डोली अरमानों की', 'कृष्णा चली लंदन' और 'हम ने ले ली शपथ' जैसे धारावाहिकों में भी काम किया। उन्होंने 'दस्तक', 'दिल से', 'लगान', 'गोलमाल' 'मुन्ना माइकल', 'बैंडिट क्वीन', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'द वॉरियर', 'थ्रेड', 'शक्ति', 'हल्ला बोल', 'रक्तचरित' और 'जय गंगा' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर