न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर धीरज कुमार का निधन, किया कई सुपरहिट फिल्मों में काम, बनाए ढेरों लोकप्रिय टीवी शो

मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने आज मंगलवार (15 जुलाई) को दुनिया को अलविदा कह दिया। धीरज 79 साल के थे। वे बीते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 1:48:02

मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर धीरज कुमार का निधन, किया कई सुपरहिट फिल्मों में काम, बनाए ढेरों लोकप्रिय टीवी शो

मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने आज मंगलवार (15 जुलाई) को दुनिया को अलविदा कह दिया। धीरज 79 साल के थे। वे बीते कुछ दिनों से निमोनिया से जूझ रहे थे और उनका कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। निधन के वक्त वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा सके। उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड में मातम छा गया है।

फैंस उनके निधन से बेहद दुखी हैं। निधन से कुछ वक्त पहले उनके परिवार और प्रोडक्शन टीम ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी थी और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की थी। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि धीरज कुमार डॉक्टर्स की गहन निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार उनकी तेजी से रिकवरी के लिए दुआ कर रहा है। उल्लेखनीय है कि धीरज साल 1965 में एक टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट के जरिए फिल्मों में आए थे।

दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना ने यह प्रतियोगिता जीती थी और धीरज फाइनलिस्ट रहे। धीरज ने करिअर की शुरुआत में मॉडलिंग की, कई विज्ञापन किए और फिर फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘दीदार’ थी और फिर आई आई ‘रातों का राजा।’ ये दोनों ही फिल्में साल 1970 में रिलीज हुईं। उन्हें देव आनंद की ‘हीरा पन्ना’ और मनोज कुमार की ‘रोटी कपड़ा और मकान’ से खास पहचान मिली। इसके बाद वे ‘क्रांति’ और ‘सरगम’ जैसी सफल फिल्मों में भी अहम रोल में नजर आए।

dheeraj kumar,actor dheeraj kumar,producer dheeraj kumar,dheeraj kumar death,dheeraj kumar passes away,dheeraj pneumonia,dheeraj films,dheeraj serials

धीरज कुमार ने दर्शकों के लिए बनाए ‘ओम नम: शिवाय’ सहित कई धार्मिक सीरियल

उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया और वहां सुपरस्टार बन गए। धीरज ने कई धार्मिक धारावाहिकों का निर्माण और निर्देशन किया। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘क्रिएटिव आई’ की भी शुरुआत की, जिसके तहत वे लंबे समय तक सीरियल्स का निर्माण करते रहे। उनके बैनर तले ‘ओम नमः शिवाय’, ‘श्री गणेश’, ‘जय संतोषी मां’ और ‘जप तप व्रत’ जैसे लोकप्रिय टीवी शो बनाए गए। इसके अलावा धीरज ने ‘संसार’, ‘अदालत’, ‘कहां गए वो लोग’, ‘मायका’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ जैसे 35 से ज्यादा शो प्रोड्यूस किए। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म 'आबरा का डाबरा' का निर्देशन किया।

हाल में धीरज ने नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थ‍ित इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के प्रयासों की सराहना की थी। इस दौरान वो बिल्कुल ठीक नजर आए। इस बीच CINTAA ने X (ट्विटर) पर एक्टर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “श्री धीरज कुमार जी के निधन से हम दुखी हैं। वे 1970 से CINTAA के एक आदरणीय सदस्य रहे हैं। उनके योगदान और उपस्थिति को हम हमेशा याद रखेंगे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी