न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयान के पिता और काजोल के चाचा एक्टर देब मुखर्जी का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे रणबीर-ऋतिक सहित ये सितारे

रंगों के त्योहार होली के बीच आज शुक्रवार (14 मार्च) को मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Mar 2025 7:14:54

अयान के पिता और काजोल के चाचा एक्टर देब मुखर्जी का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे रणबीर-ऋतिक सहित ये सितारे

रंगों के त्योहार होली के बीच आज शुक्रवार (14 मार्च) को मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता देब मुखर्जी ने सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 83 साल के थे। देब फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड के लोगों को सदमा लगा है। देब पिछले कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

देब का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार और फिल्मी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कहीं बाहर जा रहे थे, लेकिन इस खबर को सुनकर वे वापस मुंबई आ गए। दरअसल आलिया का 15 मार्च को जन्मदिन है। रणबीर ने देब की अर्थी को कंधा दिया।

चोटिल होने के बावजूद ऋतिक रोशन भी इस दुख भरे दिन में अयान का साथ देने के लिए शामिल हुए। ऋतिक इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए अयान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

आमिर खान की एक्स वाइफ ‘लापता लेडीज’ की डायरेक्टर किरण राव भी इस कठिन समय में अयान का साथ देने पहुंचीं। फेमस सिंगर शान अपनी पत्नी राधिका के साथ और मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती भी पहुंचे। अनिल कपूर, करण जौहर, आशुतोष गोवारिकर और किरण राव ने भी अपनी मौजूदगी से शोकाकुल परिवार को हिम्मत दी। इस मौके पर काजोल और उनकी मां तनुजा भी मौजूद थे।

अयान के पिता और काजोल के चाचा एक्टर देब मुखर्जी का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे रणबीर-ऋतिक सहित ये सितारे

देब मुखर्जी ने ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ सहित इन फिल्मों में किया है काम

देब बॉलीवुड के प्रतिष्ठित मुखर्जी परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। वे दिवंगत अभिनेता जॉय मुखर्जी और निर्माता शोमू मुखर्जी के छोटे भाई थे। शोमू की शादी अभिनेत्री तनुजा से हुई थी। देब की बेटी सुनीता मुखर्जी की शादी मशहूर डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर से हुई है। हाल ही ‘लगान’ फेम आशुतोष व सुनीता के बेटे की शादी हुई थी। देब ने 1960 और 70 के दशक में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।

उन्होंने ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’, ‘आंसू बने अंगारे’, ‘हैवान’, कराटे, बातों बातों में, किंग अंकल (1993), बंधु, ममता की छांव में और गुरु हो जा शुरू जैसी फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरा। फिल्मों के अलावा देब सामाजिक कार्यों से भी गहराई से जुड़े हुए थे। वे सालों से मुंबई में होने वाले 'नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल' का आयोजन करते आ रहे थे, जिसे शहर का सबसे बड़ा दुर्गा उत्सव माना जाता है। इस आयोजन में हर साल काजोल, उनकी बहन तनीषा और रानी मुखर्जी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड