न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

51 साल के हुए रोहित शेट्टी, दोस्त अजय देवगन ने मजेदार अंदाज में दी बधाई, जानें दिग्गज फिल्ममेकर की ये बातें भीं

दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी का आज शुक्रवार (14 मार्च) को 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रोहित को चाहने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Mar 2025 8:46:18

51 साल के हुए रोहित शेट्टी, दोस्त अजय देवगन ने मजेदार अंदाज में दी बधाई, जानें दिग्गज फिल्ममेकर की ये बातें भीं

दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी का आज शुक्रवार (14 मार्च) को 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रोहित को चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी रोहित को विश किया है। काजोल ने रोहित की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “आपका जन्मदिन आपकी फिल्म के सेट जितना ही शानदार और आपके एक्शन सीक्वेंस जितना ही पागलपन भरा हो! आपका जन्मदिन मंगलमय हो।”

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें एक खिलौने वाली कार एक खिलौने वाले ट्रक से टकरा जाती है। अजय ने कैप्शन में लिखा, “तेरे हिस्से के भी आज मैंने ही उड़ा दिए...उस आदमी को जन्मदिन मुबारक, जिसने पागलपन को एक मैजिक जैसा बना दिया।” बता दें अजय और रोहित के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों साथ में 'जमीन', 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी, ‘ऑल द बेस्ट : फन बिगिन्स’, ‘सिंघम’ सीरीज और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। शिल्पा शेट्टी ने अपनी और रोहित की एक कैंडिड तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक शेट्टी, आपको ब्लॉकबस्टर, खुशी, प्यार और हमेशा सेहतमंद रहने की शुभकामनाएं। आप अपने एक्शन सीक्वेंस से ऊंची उड़ान भरें।” एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और कई सितारों ने भी रोहित पर प्यार लुटाया है। वर्तमान में रोहित अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स 2' को लेकर चर्चा में हैं। रोहित सेलेब्स के रियलिटी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। वे जल्द ही इसके 15वें सीजन को शूट करेंगे।

रोहित ने ‘फूल और कांटे’ फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में शुरू किया था करिअर

बता दें कि अपने जमाने के दिग्गज एक्टर शेट्टी के बेटे रोहित ने 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 1991 में आई मूवी ‘फूल और कांटे’ में निर्देशक कुकू कोहली के साथ सहायक निर्देशक बनकर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुहाग’ में अक्षय कुमार के लिए बॉडी डबल और स्टंट कलाकार के रूप में काम किया।

रोहित ने शुरुआत में कई छोटे-मोटे काम किए थे, जिनसे उन्हें सिर्फ बहुत कम सैलरी मिलती थी। एक बार, कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “यह जर्नी आसान नहीं थी, लोग सोचते हैं कि चूंकि मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं, यह मेरे लिए आसान रहा होगा। शुरुआत में मुझे प्रति दिन 35 रुपए मिलते थे। रोहित ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरे पिता कई बार फिल्म सेट पर चोटिल होकर आते थे, उनके खून निकलता था और टांके लगे होते थे, जिसने कई सालों बाद मुझे एक्शन फिल्मों पर फोकस करने में मदद की।

मुझे हमेशा से एक्शन-ओरिएंटेड फिल्में बनाने का शौक था। रोहित ने भले ही शुरुआती दिनों में परेशानियों का सामना किया हो, लेकिन आज वे इंडस्ट्री पर राज करते हैं। डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ लगभग 300 करोड़ रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी