Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिनेता और शेफ रणवीर बरार को रीढ़ की हड्डी में लगी गंभीर चोट, बकिंघम मर्डर्स में आए थे नजर

बकिंघम मर्डर्स फिल्म के अभिनेता और मशहूर सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार को अपनी निजी जिंदगी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Nov 2024 6:03:54

अभिनेता और शेफ रणवीर बरार को रीढ़ की हड्डी में लगी गंभीर चोट, बकिंघम मर्डर्स में आए थे नजर

बकिंघम मर्डर्स फिल्म के अभिनेता और मशहूर सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार को अपनी निजी जिंदगी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता से शेफ बने रणवीर बरार को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें तीन हफ्ते आराम करने की सलाह दी है।

मशहूर सेलेब्रिटी शेफ और एक्टर रणवीर बरार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी खाना बनाने की कला किसी भी बोरिंग डिश को लजीज बना देती है। वहीं एक्टिंग की बात करें तो उन्हें द बकिंघम मर्डर्स में बतौर एक्टर पहचान मिली थी। इन दिनों मास्टरशेफ और एक्टर रणवीर बरार अपनी निजी जिंदगी में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। एक्टर और शेफ रणवीर को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बकिंघम मर्डर्स एक्टर को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। उनकी रीढ़ की हड्डी की C6 और C7 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हो गया है। इस चोट की वजह से उन्हें 3 हफ्ते तक आराम करना होगा। शेफ और एक्टर रणवीर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के सामने आने के बाद थोड़े चिंतित हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। एक्टर की टीम ने प्रेस को पुष्टि की है कि एक्टर अपने मुंबई स्थित घर पर हैं और ठीक हो रहे हैं।

शेफ रणवीर बरार मास्टरशेफ इंडिया के सीजन 4, 6 और 7 में जज रह चुके हैं। इसके अलावा वे फेम फूडीज और थैंक गॉड इट्स फ्राइडे में भी काम कर चुके हैं। उनकी कुकिंग की भी खूब तारीफ होती है और उनका नाम भारत के सफल शेफ की लिस्ट में भी शामिल है।

रणवीर बरार न सिर्फ पॉपुलर शेफ हैं, बल्कि उन्होंने एक्टिंग में भी अपना दमखम दिखाया है। रणवीर ने साल 2022 में वेब सीरीज मॉडर्न लव से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में भी काम किया है।
उन्होंने हाल ही में इसमें काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस करीना से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। अभी तक रणवीर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। एक्टर से शेफ बने रणवीर अपने यूट्यूब, टीवी और फिल्मी करियर को बखूबी बैलेंस करते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका