न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IGT-10 : छत्तीसगढ़ की ‘अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी’ ने जीता खिताब, मिला यह शानदार इनाम, ये रहे रनरअप

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के 10वें सीजन का खिताब छत्तीसगढ़ की ‘अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी’ के धुरंधरों के नाम रहा। उन्होंने रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Nov 2023 10:44:40

IGT-10 : छत्तीसगढ़ की ‘अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी’ ने जीता खिताब, मिला यह शानदार इनाम, ये रहे रनरअप

'इंडियाज गॉट टैलेंट' के 10वें सीजन का खिताब छत्तीसगढ़ की ‘अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी’ के धुरंधरों के नाम रहा। उन्होंने रविवार (5 नवंबर) की रात IGT-10 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एकेडमी की टीम को 20 लाख रुपए की इनामी राशि भी मिली। साथ ही मारुति सुजुकी अर्टिगा कार भी पुरस्कार के रूप में दी गई।

सदियों पुरानी कला को जीवित रखते हुए मलखंभ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से शो के निर्णायकों का, कार्यक्रम के सेलिब्रेटी गेस्ट व देश के करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। टीम छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले की है। टीम में मनोज प्रसाद (कोच), पारस यादव, नरेंद्र गोटा, फूलसिंह, युवराज सोम, राकेश कुमार वरदा, राजेश कोर्राम, राजेश सलाम, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, सुरेश पोटाई, समीर सोरी, अजमद फरीदी, शुभम पोटाई शामिल थे।

इंडियन क्लासिकल फ्यूजन बैंड ‘रागा फ्यूजन’ फर्स्ट रनर-अप और ‘गोल्डन गर्ल्स’ सैकंड रनरअप रहीं। इन दोनों को 5-5 लाख रुपए की प्राइज मनी दी गई। रागा फ्यूजन टीम में लुधियाना से जयंत पटनायक, मध्यप्रदेश से अजय तिवारी, पटना से अमृतांशु दत्ता और पटना से हर्षित शंकर शामिल थे। ‘अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी’ के साथ-साथ ‘रागा फ्यूजन’, ‘नागालैंड महिला बैंड’, ‘जीरो डिग्री’, ‘गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द आर्ट’ जैसे कई परफार्मिंग ग्रुप ने इस शो में जीत के लिए दावेदारी पेश की।

‘अबूझमाड़ मलखंभ एकेडमी’ को जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर एकेडमी को शुभकामनाएं देते हुए जनता से इन्हें वोट देने की अपील की थी। शो में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, रैपर सिंगर बादशाह और एक्ट्रेस किरण खेर ने जज की भूमिका निभाई।

इन ग्रुप के बीच हुई खिताब के लिए जबरदस्त टक्कर, विजेता टीम के कोच ने जताई खुशी

शो के आखिर में 6 फाइनलिस्ट बचे थे, जिन्होंने आखिरी बार लोगों के सामने परफॉर्म किया। हिप-हॉप डांस के बादशाह मुंबई से ‘जीरो डिग्री’, छत्तीसगढ़ से ‘अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी’, द आर्ट कोलकाता की ‘गोल्डन गर्ल्स’, इंडो-क्लासिकल फ्यूजन बैंड ‘रागा फ्यूजन’ और नागालैंड की ‘वुमन बैंड’ में भिड़ंत थी। शो को जीतने के बाद अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी के कोच मनोज प्रसाद की खुशी का ठिकाना नहीं था।

पुरस्कार जीतने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये सच नहीं लग रहा है। अबूझमाड़ अकादमी में ये हमारे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हमने भारत के स्वदेशी खेलों और मार्शल आर्ट्स को बढ़ावा देने की शुरुआत की है। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में भाग लेना हमारा पहला बड़ा कदम था। हमें बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि हमने ये शो जीत लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार