न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक बनर्जी, शहाना गोस्वामी और नीरज काबी निर्देशक भारत बाला की 'महासंगम' में आएंगे नजर, महाकुंभ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी फिल्म

यह फिल्म परिवार, विरासत और संगीत की गहरी कहानी को पेश करती है, जिसका भावनात्मक ताना-बाना दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम – महाकुंभ – के बीच बुना गया है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 1:12:13

अभिषेक बनर्जी, शहाना गोस्वामी और नीरज काबी निर्देशक भारत बाला की 'महासंगम' में आएंगे नजर, महाकुंभ की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी फिल्म

वर्चुअल भारत अपनी आने वाली फीचर फिल्म "महासंगम" की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। यह फिल्म परिवार, विरासत और संगीत की गहरी कहानी को पेश करती है, जिसका भावनात्मक ताना-बाना दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम – महाकुंभ – के बीच बुना गया है। फिल्म की कहानी एक पिता, बेटे और बेटी के जटिल संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक संगीतमय विरासत को लेकर भावनात्मक संघर्ष से गुजरते हैं। यह प्रेम, द्वंद्व और परंपरा की शक्ति को दर्शाने वाली एक मार्मिक कथा है।

इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी और शहाना गोस्वामी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। महासंगम का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार भारत बाला कर रहे हैं, जो अपनी गहरी संवेदनशील कहानी कहने की शैली और भव्य सिनेमाई दृष्टि के लिए प्रसिद्ध हैं। फिल्म को ए.आर. रहमान के संगीत से संवारकर और भी यादगार बनाया गया है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक भारत बाला ने कहा, "महासंगम, वर्चुअल भारत और मेरी ओर से दुनिया के सबसे बड़े मानव संगम – महाकुंभ मेले को एक श्रद्धांजलि है, जो आज संपन्न हुआ। यह कहानी मानव भावनाओं की जटिल परतों को उजागर करती है और एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक समागम के बीच सामने आती है। यह मुक्ति, विरासत और संगीत की यात्रा है, जिसे तीन प्रमुख किरदारों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस फिल्म को निर्देशित करने का अवसर पाकर मैं बेहद गर्वित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, खासकर इतनी शानदार प्रतिभाओं के साथ काम करने का मौका मिला। महान संगीतकार ए.आर. रहमान के सहयोग से लेकर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज अजय चक्रवर्ती जी के आशीर्वाद तक – हर एक व्यक्ति ने इस सफर को विशेष बना दिया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला

राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद

दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं

मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले

'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें

दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड