न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलेन’ का टीजर रिलीज, इस डायरेक्टर की फिल्म में दिखेंगे करणवीर-हर्षवर्धन

अभिनेता अभिषेक बनर्जी कुछ ही समय में अपनी प्रतिभा का दम दिखा चुके हैं। उन्हें भले ही अभी तक किसी फिल्म में बहुत बड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 May 2025 8:20:03

2 News : अभिषेक की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलेन’ का टीजर रिलीज, इस डायरेक्टर की फिल्म में दिखेंगे करणवीर-हर्षवर्धन

अभिनेता अभिषेक बनर्जी कुछ ही समय में अपनी प्रतिभा का दम दिखा चुके हैं। उन्हें भले ही अभी तक किसी फिल्म में बहुत बड़ा रोल नहीं मिला हो, लेकिन हर कोई उनकी एक्टिंग का लोहा मान चुका है। अभिषेक ने जो भी किरदार निभाया उसमें जान डाल दी। इस बीच अभिषेक की की बहुप्रतीक्षित सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'स्टोलेन' के भी खूब चर्चे हैं। आज सोमवार (26 मई) को इसका टीजर रिलीज हो गया। फिल्म में अभिषेक की भूमिका उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में एकदम अलग है। करण तेजपाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अनुराग कश्यप, किरन राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म ने दुनियाभर के कई फिल्म फेस्टिवल में सराहना बटोरी है। टीजर प्राइम वीडियो के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “एक गुमशुदा बच्चा और समय के खिलाफ एक रोमांचक दौड़। फिल्म 4 जून को प्राइम वीडियो पर।” टीजर 52 सैकंड का है जिसकी शुरुआत एक शख्स की आवाज से होती है, जो कहता है, “घनों सायो है इस क्षेत्र में, दाता नाराज है कोई कारण। लोगों में गुस्सा भरो पड़ो है, जो कभी भी फूट सके है।” टीजर में जबरदस्त एक्शन और खूनखराबा है।

अभिषेक खून से लथपथ अधमरी हालत में दिखाई देते हैं। कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। वे एक गांव के रेलवे स्टेशन पर एक गरीब मां के बच्चे का अपहरण होते देखते हैं। दोनों उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बाद कहानी ऐसा मोड़ लेती है कि उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। यह न सिर्फ थ्रिल और रहस्य से भरपूर है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की भी एक गहरी परत खोलती है। फिल्म 2023 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहली बार प्रदर्शित की गई थी। इसके बाद फिल्म ने बर्लिन से लेकर मुंबई तक कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सबका ध्यान खींचा।

2 News : अभिषेक की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलेन’ का टीजर रिलीज, इस डायरेक्टर की फिल्म में दिखेंगे करणवीर-हर्षवर्धन

तरण आदर्श ने दी जानकारी, डायरेक्टर ओमंग कुमार की फिल्म में होंगे करणवीर व हर्षवर्धन

डायरेक्टर ओमंग कुमार की आगामी रोमांटिक-एक्शन ड्रामा में अभिनेता करणवीर मेहरा,हर्षवर्धन राणे और सादिया खातीब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कास्टिंग की घोषणा फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए की। तरण ने बताया कि ओमंग, हर्षवर्धन और करणवीर अभिनीत एक फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में सादिया और इप्सिता भी हैं। ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ के लिए मशहूर डायरेक्टर ओमंग यह रोमांटिक-एक्शन फिल्म बनाएंगे। हालांकि अभी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। फिल्म का टाइटल, पहली झलक और दूसरी अपडेट जल्द ही घोषित की जाएगी।

यह जी स्टूडियोज की प्रस्तुति, ब्लू लोटस पिक्चर्स और स्टार्क एंटरटेनमेंट द्वारा इनोवेशन इंडिया के सहयोग से निर्मित फिल्म है। फिल्म का निर्माण ओमंग कुमार, उमेश केआर बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर और कैप्टन राहुल बाली ने किया है और राहत शाह काजमी इसके सह-निर्माता हैं। करणवीर के फैंस उनकी नई फिल्म को लेकर बेहद खुश हैं और एक्स (ट्विटर) पर ‘केवीएम इज बैक’ ट्रेंड हो रहा है। करणवीर ने पिछले साल खतरों के खिलाड़ी और फिर इस साल की शुरुआत में बिग बॉस 18 का खिताब जीता था। वे ‘पवित्र रिश्ता’, ‘जिद्दी दिल माने ना’ जैसे टीवी शो और ‘इट हैपन्ड इन कलकत्ता’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

करणवीर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस चुम दरांग ने इस फिल्म के लिए कास्ट किए जाने पर उन्हें और टीम को शुभकामनाएं दी हैं। दूसरी ओर, हर्षवर्धन के फैंस भी बेकरार हैं। हर्षवर्धन की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इस साल फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसे लोगों ने खूब पसंद किया और यह शानदार कमाई करने में सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज