न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन में अभिषेक ने लिया आराध्या का नाम, KBC 16 में पिता अमिताभ बच्चन के साथ हुए भावुक

एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे इसके प्रमोशन में बिजी है। अभिषेक ने हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Nov 2024 2:23:59

‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन में अभिषेक ने लिया आराध्या का नाम, KBC 16 में पिता अमिताभ बच्चन के साथ हुए भावुक

एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे इसके प्रमोशन में बिजी है। अभिषेक ने हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए बेटी आराध्या बच्चन से जुड़ी एक बात शेयर की। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि जब आराध्या छोटी थीं तो उसके पास एक किताब थी जिसमें एक किरदार ने ‘मदद’ को दुनिया का सबसे साहसी शब्द बताया था। उस बात ने मुझ पर गहरा असर डाला। मदद मांगना दृढ़ रहने और चुनौतियों का डटकर सामना करने की इच्छा को दर्शाता है।

इसका मतलब है कि आप हार मानने को तैयार नहीं हैं। मैं आगे बढ़ने के लिए जो भी करना होगा वह करूंगा। फिल्म में जो मेरा किरदार है ‘अर्जुन’, मैं उससे काफी कनेक्ट कर पाता हूं। ‘अर्जुन’ मदद मांगने से डर नहीं रहा, वो हॉस्पिटल जाने से नहीं डर रहा, वो हार नहीं मान रहा। कोई इंसान जो उन चीजों को झेल चुका है और लगातार झेल रहा है, उसके लिए 31 सालों के बाद तंग आना और यह कहना बहुत आसान है कि ‘बहुत हो गया है, अभी और नहीं करना है’। मैं आगे नहीं जाना चाहता। लेकिन नहीं, बल्कि सच ये है कि वह अभी भी इसमें लगा हुआ है, अभी भी कोशिश कर रहा है…यही उसे वास्तव में साहसी बनाता है।

उल्लेखनीय है कि शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड के भी महत्वपूर्ण रोल हैं। अभिषेक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों उसमें उठापटक मची हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अभिषेक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों लंबे समय से साथ नजर नहीं आए। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी उनकी एक-दूसरे के प्रति बेरूखी दिख रही है। मीडिया और फैंस के बीच उनके तलाक की अटकलें जारी हैं।

अभिषेक बच्चन ने कहा, मेरे पापा सुबह 6.30 बजे घर से निकल जाते थे ताकि...

इस बीच अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के प्रमोशन के सिलसिले में पिता अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में नजर आएंगे। अब इसका एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बाप-बेटे काफी भावुक दिखे। सोनी टीवी ने KBC 16 का जो प्रोमो रिलीज किया है उसमें अभिषेक हॉट सीट पर बैठे हैं। इस दौरान अभिषेक अपने पिता की तारीफ करते हैं और कहते हैं, “पा, पता नहीं कि ये सही है कि नहीं...उम्मीद करता हूं कि लोग गलत नहीं समझेंगे। लेकिन हम लोग आज यहां बैठे हैं रात के 10 बज गए हैं।

सुबह 6.30 बजे मेरे पापा घर से निकल जाते थे, ताकि हम 8-9 बजे तक आराम से सुबह जाग सकें। कोई ज्यादा बात करता नहीं है कि एक पिता अपने बच्चों के लिए क्या-क्या करता है, क्योंकि वो चुपचाप करते हैं। बात खत्म होने के बाद अमिताभ और अभिषेक दोनों ही काफी इमोशनल हो गए। इस दौरान अमिताभ की आंखें भर आईं। बता दें अमिताभ और अभिषेक के बीच काफी मजबूत बोंडिंग है।

अमिताभ अक्सर अभिषेक की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। उल्लेखनीय है कि अभिषेक को इंडस्ट्री में करीब ढाई दशक हो चुका है, लेकिन वे अमिताभ जैसी लोकप्रियता और सफलता हासिल नहीं कर पाए। हालांकि अभिषेक को कई दफा फिल्मों में एक्टिंग के लिए खूब प्रशंसा मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री