न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शूटिंग के दौरान अभिषेक के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, Photo शेयर कर लिखा पापा का यह फेमस डायलॉग…

एक्टर अभिषेक बच्चन को पिछले दिनों हाथ में फ्रैक्चर के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिषेक के पिता ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 1:26:17

शूटिंग के दौरान अभिषेक के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, Photo शेयर कर लिखा पापा का यह फेमस डायलॉग…

एक्टर अभिषेक बच्चन को पिछले दिनों हाथ में फ्रैक्चर के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन और बहन श्वेता नंदा को भी वहां स्पॉट किया गया था, जबकि पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या भी फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर मुंबई लौट आई थीं। बुधवार (25 अगस्त) रात अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की फोटो शेयर की, जिसमें वे चोटिल नजर आ रहे हैं। उनके सीधे हाथ में फ्रैक्चर है और उस पर प्लास्टर चढ़ा है। फोटो अपलोड करने के साथ ही वे लिखते हैं कि पिछले बुधवार को मेरी अपकमिंग फिल्म के सेट पर यह दुर्घटना हो गई। फिल्म की शूटिंग चेन्नई में हो रही थी। इस दुर्घटना से मेरे दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।

चेन्नई में फिर से काम शुरू करने के लिए तैयार हैं अभिषेक

अभिषेक ने आगे लिखा की हाथ ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत थी इसलिए मैं मुंबई लौट आया था। सर्जरी की गई, सभी पैच-अप और कास्ट खत्म हो गया है और अब मैं वापस चेन्नई में काम फिर से शुरू करने के लिए तैयार हूं, जैसा कि पिताजी कहते हैं कि शो चलते रहना चाहिए और मर्द को दर्द नहीं होता...ठीक है, ठीक है, थोड़ा दर्द हुआ। मैं आपके द्वारा मिलीं शुभकामनाओं और जल्द से जल्द स्वस्थ होने वाले संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। उल्लेखनीय है कि मर्द को दर्द नहीं होता अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द का फेमस डायलॉग है।

इन सितारों ने की अभिषेक के जल्द ठीक होने की कामना

बता दें कि अभिषेक तमिल फिल्म ओर्था सेरुप्पु आकार 7 के हिंदी रीमेक की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वे सेट पर जख्मी हो गए। इस फिल्म को अभिषेक ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में वे ही एकमात्र एक्टर हैं, बाकी स्टार्स की सिर्फ आवाज का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अभिषेक के इस पोस्ट पर करण जौहर, रितेश देशमुख, बॉबी देओल समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने उनके जल्द से जल्दज रिकवर होने की कामना की है। साथ ही फैंस ने भी चिंता जताते हुए उन्हें ठीक होने के लिए कई प्रकार के टिप्स बताए। अभिषेक के आगामी प्रोजेक्टस की बात करें तो वे जल्द ही फिल्मि ‘बॉब बि‍स्वाकस’ में नजर आएंगे। इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं। अभिषेक ‘दसवीं’ मूवी में भी दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर